4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेयजल संकट से आक्रोशित महिलाओं ने लगाया जाम

आधा घंटे तक रोड जाम होने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
2 min read
Google source verification
water problem

पेयजल

मंडावर. पेयजल संकट को लेकर शुक्रवार को सेठी पंप से सामने आदर्श कॉलोनी सहित लगभग आधा दर्जन कॉलोनी की महिलाओं ने मुख्य बाजार में जाम लगा दिया। महिलाओं ने बताया कि कॉलोनियों में एक सप्ताह में एक बार पेयजल सप्लाई किया जाता है और वो भी कम समय के लिए।

इसे आक्रोशित होकर मुख्य बाजार में लकड़ी डालकर जाम लगा दिया। सूचना पर तहसीलदार भारतभूषण दीक्षित व थानाधिकारी अशोक झाझडिया मौके पर पहुंचे और महिलाओं को समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद महिलाएं जल्द ही समस्या का समाधान नहीं होने पर फिर प्रदर्शन की चेतावनी देकर लौट गई। आधा घंटे तक रोड जाम होने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।


जलदाय विभाग कार्यालय पहुंची महिलाएं


दौसा. शहर के जलदाय विभाग कार्यालय पर शुक्रवार को गुप्तेश्वर की दर्जनों महिलाओं ने पानी नहीं आने की बात को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं को आक्रोशित होते देख जलदाय विभाग के अधिकारियों ने कोतवाली थाना पुलिस को बुलवा लिया।

महिलाओं ने बताया कि उनकी कॉलोनी में न तो समय से नलों में पानी आ रहा है और नहीं पानी के टैंकर आ रहे हैं। बाद में पुलिस ने उनको समझाइश कर वापस भेज दिया।उल्लेखनीय है कि जलदाय विभाग कार्यालय पर आए दिन महिलाएं पानी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करने आ रही है, लेकिन उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा है।

ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन


बसवा. कस्बे के पास अगावली गांव में बैरवा बस्ती में पानी के संकट को लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीण भवानीशंकर भारद्वाज ने बताया की बैरवा बस्ती में लगे तीन हैण्डपंपों का पानी सूख गया। इस कारण उन्हें दो किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है। कई बार जलदाय विभाग के सहायक अभियंता को अवगत करा दिया, लेकिन आज तक पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ। लोगों ने विभाग के खिलाफ जमकर नारे लगाकर प्रदर्शन किया।