5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सड़क न पानी, हो रही परेशानी

उपेक्षा के शिकार वार्ड 26 के वाशिंदे
2 min read
Google source verification
Road no water, trouble getting

सड़क न पानी, हो रही परेशानी

बांदीकुई.

शहरी क्षेत्र में जनसंख्या की दृष्टि से वार्ड 26 सबसे बड़ा वार्ड है, लेकिन पालिका प्रशासन की अनदेखी के चलते विकास में पिछड़ा हुआ है। यह वार्ड ग्राम पंचायत जागीर बांदीकुई का क्षेत्र है, जो करीब 20 वर्ष पहले सरकार ने नगरपालिका मे जोड़ा था, लेकिन अभी भी सुविधाओं के लिए मोहताज है।
क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी विकास के मामले में आंखें मूंद कर बैठे हुए हैं। अभी तक उनके कोष से यहां कोई विकास नहीं हुआ है। खास बात यह है कि यह वार्ड में नल योजना से तक वंचित है। एक बोरिंग है इसमें भरपूर पानी है, लेकिन जली मोटर को तीन साल बीत जाने के बाद भी जलदाय विभाग ने ठीक नहीं कराई है। लोग पानी की समस्या से त्रस्त हैं। मजबूरन तीन सौ रुपए खर्च कर टैंकर मंगवा कर प्यास बुझानी पड़ रही है। 300से 400 रुपए देर पानी के टेंकर डलवाने को मजबूर हो रहे है। करनावरिया की ढाणी प्रथम व द्वितीय, देबी सहाय की ढाणी, मांगीलाल पूनीराम, रामधन हरसहाय की ढाणी, लल्लू पन्ना,भीखा बदरी की ढाणी, मूलचंद चौघरी, जैन्या की ढाणी, मंत्री कौलोनी एवं पेमा की ढाणी में अभी तक सड़क का निर्माण नहीं होने से रास्ते कच्चे बने होने से बारिश के होते ही आवागमन अवरुद्ध हो जाता है।
पार्षद हेमलता सैनी ने बताया कि करनावरिया की ढाणी में आधा दर्जन से अधिक कुए खुले है। जिनको ढकवाने के लिए प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है। पटवारी से लेकर उपखण्ड अधिकारी तक शिकायत दर्ज कराने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही रात्रि प्रकाश की भी कोई समुचित सुविधा नहीं है।
रामा मूल्या की ढाणी, पेमा की ढाणी व मंत्री कॉलोनी में अभी तक एलईडी नहीं लगाई गई है। इससे रात के समय अंधेरा छा जाने से अप्रिय घटना होने का अंदेशा बना रहता है। नगरपालिका की बोर्ड बैठक में कई बार मुद्दा उठाया जा चुका है। (नि.स.)

समारोह 12 को
महुवा. लॉयंस क्लब महुवा, मंडावर एवं लियो क्लब मंडावर के संयुक्त तत्वावधान में 12 जुलाई को कस्बे के भरतपुर रोड स्थित एक निजी होटल में पदस्थापन समारोह आयोजित किया जाएगा। लॉयंस क्लब महुवा अध्यक्ष डॉ. राकेश अवस्थी ने बताया कि समारोह में जिला कलक्टर नरेश कुमार, उपखंड अधिकारी योगेश डागुर, शकुन्तला गोयल एवं विनाद गोयल भाग लेंगे।

कावडि़ए हुए रवाना
महुवा. शिव भक्त मंडल के तत्वावधान में सोमवार को अन्छापुरा गांव से गोमुख गंगोत्री के लिए कावड़ यात्रा बम-बम भोले के जयकारों के साथ रवाना हुई। इसे लेकर भगवान महाकाल की शोभायात्रा निकाली गई एवं मंतूराम सैनी, चंदर सैनी, शंकर सैनी अमर सिंह सैनी सहित अन्य कावडयि़ों का समूह गोमुख गंगोत्री से गंगा जल लेने के लिए रवाना हुआ। इस अवसर पर बबलू सैनी ने भरतपुर रोड बायपास पर कावडिय़ों का स्वागत कर उन्हें फल वितरित किए।