4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गड्ढे में फंसी रोडवेज तो लगा जाम

आवागमन बाधित
2 min read
Google source verification
गड्ढे में फंसी रोडवेज तो लगा जाम

बांदीकुई आगरा फाटक पर रोडवेज बस का टायर फंसने पर मशक्कत करता यातायात पुलिसकर्मी।

बांदीकुई . शहर के आगरा फाटक पर डबल फाटक लगाने के लिए खोदे गए गड्ढे व डिवाइडर के बीच रोडवेज बस का टायर फंस गया। इसके चलते कुछ ही देर में वाहन आड़े-तिरछे फंस जाने से जाम लग गया।
सूचना पर यातायात पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर रोडवेज को आगे-पीछे कराकर गड्ढे से रोडवेज को बाहर निकाला। इसके बाद ही यातायात सुचारू हो सका। दोपहर करीब 12 बजे सिकंदरा की ओर से रोडवेज बस बसवा की ओर जा रही थी। तभी में गड्ढे में टायर फंसने से आवागमन बाधित हो गया। वहीं रविवार को शादी-समारोह अधिक होने से भी लोगों की खासी भीड़ रहने से दिनभर यातायात बाधित रहा। इसके चलते यातायात पुलिसकर्मियों को भी खासी मशक्कत करनी पड़ी। ज्यादा परेशानी रेलवे फाटक बंद होने व खुलने पर झेलनी पड़ी। गौरतलब है कि डबल फाटक लग जाने के बाद काफी हद तक जाम की समस्या से लोगों को निजात मिल सकेगी और उम्मीद है कि फरवरी माह के अंतिम सप्ताह तक डबल फाटक लग जाएंगे।

रामदेव मंदिर से दानपात्र चोरी, हजारों की नकदी पार
लालसोट . शहर मेंबस स्टैंड के पास स्थित रामदेव मंदिर से शनिवार रात अज्ञात जने दानपात्र चुरा ले गए। मामले की जानकारी रविवार सुबह उस वक्त लगी जब मंदिर में पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालु पहुंचे तो दान पत्र गायब मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया। पुजारी गणेश ने बताया कि यह दानपात्र पिछले पांच साल से बंद था। इसके चलते इसमें हजारों रुपए होने का अनुमान है । मामले को लेकर पुजारी गणेश की ओर से लालसोट थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि चोरों की तलाश शुरू कर दी है।(नि.प्र)

कुएं में मिला लापता महिला का शव
सैंथल. खुरीकलां गांव से दस दिन से लापता एक महिला का शव रविवार शाम सीतापुरा गांव में एक कुएं में पड़ा मिला। पुलिस ने बताया कि ढाणी चावण्ड निवासी महिला छोटी (32) पत्नी महेश बैरवा का शव कुएं में पड़ा मिला। मामले की जांच की जा रही है।