
रोटरी क्लब दौसा के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ
दौसा.
रोटरी क्लब दौसा का शपथ ग्रहण समारोह एक होटल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष रोटरी इन्टरनेशनल के प्रांतपाल कैप्टन नीरज सौगानी ने क्लब अध्यक्ष कपिल राजोरिया, सचिव प्रीतिपाल सिंह व कोषाध्यक्ष पीयूष खण्डेलवाल सहित नवीन कार्यकारिणी व नए सदस्य आशीष सोनी, पंकज विजय व आशीष खण्डेलवाल को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक शंकरलाल शर्मा ने क्लब के कार्य सराहनीय बताते हुए सरकारी अस्पताल में एक वार्ड को भी गोद लेने को कहा, जिसे क्लब अध्यक्ष ने स्वीकार किया।
मोड़ा बलाजी रोड स्थित श्मशान घाट को रोटेरियन अनिल मेठी ने विकसित कर आदर्श बनाने का बीड़ा उठाया।
सहायक प्रांतपाल रघुनन्दन वशिष्ट ने कहा कि इस वर्ष की थीम 'बी दा इन्सपाइरेशनÓ के माध्यम से सेवा कार्य करें।
शिवशंकर सोनी ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। पूर्व अध्यक्ष हितेश शाहरा ने आभार जताया। अतिथियों ने उत्कृष्ट कार्य करने पर अशोक गुप्ता, मनोज मलिक, कपिल राजोरिया, राजीव रावत, पीयूष खण्डेलवाल, सुधीर रावत, गजेन्द्र झाला, संजय जैन, पवन सोनी, डॉ. केसी शर्मा, सतीश पारीक, राजेश जानसन, डॉ. नवीन शर्मा व मुकेश गर्ग को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में आरटीओ जेपी बैरवा, महेश आचार्य, रामनाथ राजोरिया, मनोहरलाल गुप्ता, ऋषभ शर्मा, डॉ. दीपक शर्मा, डॉ. शिव शर्मा, मदनलाल शर्मा, गोविंद मेठी, गिर्राज गुप्ता, इंद्रेश जाखड़, सुनील बढ़ेरा आदि थे।
वन महोत्सव व प्रतियोगिताएं आयोजित
लालसोट. होदायली ग्राम के राजकर उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्काउट गाइड एवं ईको क्लब के तत्वावधान में वन महोत्सव आयोजित किया गया। वन संरक्षण के लिए जागरूकता रैली, पर्यावरण पोस्टर प्रतियोगिता, व्याख्यान माला एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रधानाचार्य उत्तम चन्द शर्मा ने रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। ईको क्लब प्रभारी गिर्राज प्रसाद गुप्ता ने बताया पर्यावरण संरक्षण पर पोस्टर प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें रिंकू महावर प्रथम, कुमकुम सैन द्वितीय तथा गौरी शंकर महावर तृतीय स्थान पर रहे। प्रत्येक विद्यार्थी को एक पौधे के संरक्षण की शपथ दिलाई। इस दौरान एसएमसी अध्यक्ष कल्याण सहाय मीना, रामजीलाल मीना, शिक्षक अजय बैरवा, सांवलराम मीना, सन्तोष मीना, नाथूलाल मीना, कैलाश चन्द गुप्ता, हीरालाल मीना आदि मौजूद थे। (नि.सं.)
Published on:
18 Jul 2018 02:20 pm
