5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संत दुर्बलनाथ ज्ञानोप्रकाश महोत्सव का आगाज

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
durbalnatah mandir bandikui

संत दुर्बलनाथ ज्ञानोप्रकाश महोत्सव का आगाज

बांदीकुई. श्रीदुर्बलनाथ प्रचार समिति के तत्वावधान में संत दुर्बलनाथ योगेश्वर का दो दिवसीय ज्ञानोप्रकाश महोत्सव गुरुवार को शुरू हुआ। मंदिर को रोशनी से सजाया गया। शाम को दिल्ली, अलवर, जयपुर, राजगढ़, भांकरोटा, झोटवाड़ा, कानोता, बस्सी, जटवाड़ा, दौसा, भाण्डारेज, सिकंदरा, राजपुर, बीगोता, नाथलवाड़ा, गढ़मोरा, प्रेमपुरा बसवा, कोटखावदा, ढिगारियाभीम, लोटवाड़ा, सालोली, गीजगढ़, कालवाण, गुढ़ाकटला, बडियाल, बिंचगांव, टोडाभीम से पदयात्राओं का गुरुधाम पहुंचना शुरू गया। भजनों पर श्रद्धालु नाचते हुए एवं जयघोष लगाते हुए चल रहेे थे। इससे समूचा वातावरण भक्तिमय हो गया।

संत मंगलनाथ ने बताया कि शाम को संत भानीनाथ बग्गड़, प्रभातीलाथ पेल मंडावर, बालकनाथ राजनोता, विचारनाथ बिचगां, शोभानाथ बूटोली, चिमटीनाथ कुशालगढ, ओमनाथ सुल्तानपुरी दिल्ली, फूलचंद जयपुर, रघुनाथ बिणजारी, हरिनाथ कलसाड़ा, प्रेमनाथ दांतियां, भूतनाथ, मुकेशनाथ, शुक्रनाथ ठेकडा, तुलसीनाथ बीमा पहाड़ी, मुकेशनाथ कुटी चंदरबिहार दिल्ली, मस्तराम मदनगिरी, इतवारगिरी बागरेन, कजोडऩाथ राजगढ़, जोगगिरी अचरोल दिल्ली, देवीनाथ बाई राजनोता, विजयनाथ राजनोता, मोजीनाथ सिलपटटा, जयनाथ, लीलाराम बादीकुई, अमरनाथ बुर्जा, नारायणबाई खूंड, दयाबाई अरकड़ा, शंकरनाथ दिल्ली, सतभैरू चीटा मालाखेडा एवं छोटूनाथ थली भी गुरुधाम पहुंचे।


शोभायात्रा आज


संत मंगलनाथ ने बताया कि शुक्रवार सुबह 8 बजे से शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो कि गुरुधाम से रवाना होकर हाई स्कूल रोड, पुरानी अनाज मंडी, गल्र्स स्कूल रोड, बडिय़ाल रोड, आगरा फाटक, पीडब्ल्यूडी तिराहा होते हुए वापिस गुरुधाम पहुंचेगी। दोपहर को भण्डारा होगा। (नि.सं.)


गुढ़ाकटला. श्रीदुर्बलनाथ जयंती पर बांदीकुई में आयोजित ज्ञानोप्रकाश महोत्सव के तहत कस्बे के बडग़ूजर समाज ने गुरुवार को शोभायात्रा निकाली।इसमें संत दुर्बलनाथ की शोभायात्रा के साथ अन्य मनमोहक सजीव झांकियां सजाई गई। शोभायात्रा में बडग़ूजर समाज सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।


शोभायात्रा कस्बे के प्रमुख मार्ग बस स्टैण्ड, कल्याण चौक, गांधी चौक, सब्जी मण्ड़ी होते हुए बांदीकुई के लिए रवाना हुई। इसमें बाबा दुर्बलनाथ के जयघोष के साथ बैण्डबाजों की धुनों पर लोग नाचते गाते चल रहे थे। महिलाऐं गीत गाती चल रही थी। शोभयात्रा शुक्रवार को बांदीकुई में आयोजित ज्ञानोप्रकाश महोत्सव में पहुंचेगी।