4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्कूली बच्चों को बांटी पाठ्य सामग्री

रोटरी क्लब दौसा की ओर से आयोजन
2 min read
Google source verification
school-textbooks-distributed-to-school-children

स्कूली बच्चों को बांटी पाठ्य सामग्री

दौसा.

रोटरी क्लब दौसा की ओर से गुरुवार को राजकीय संस्कृत उच्च प्राथमिक विद्यालय रावण का टीला में बच्चों को नोटबुक, पैन, पेन्सिल, रबड़, स्केल, स्टेशनरी सामग्री, जूते-जुराब, टिफिन, बोतल व बैग का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष कपिल राजोरिया ने बच्चों को अपने जन्म दिन पर एक पौधा लगाने व उसकी सार -संभाल के लिए प्रेरित किया। महेश साकुनिया ने कहा कि बच्चों को अब्दुल कलाम के पद चिह्नों पर आगे बढ़कर देश का नाम रोशन करना चाहिए। लिटरेसी चैयरमेन संजय जैन ने बच्चों को रोज पढ़ो रोज बढ़ो पर मोटिवेट किया। पिंकी झंगीनिया ने स्वच्छता का महत्व बताया। इस दौरान पीयूष झंगीनिया, अशोक गुप्ता, सत्येन्द्र डोवठा, पवन सोनी, गजेन्द्र झाला, मनीष खण्डेलवाल, आशीष सोनी, आशीष नाटाणी, शिवशंकर सोनी, नवल खण्डेलवाल, राजेश जानसन, मनु व विद्यालय स्टाफ गुलाब बोटोलीय, अलका लाटा आदि मोजूद रहे।

भंडाना. जीरोता खुर्द के राजकीय प्राथमिक विद्यालय जीरोता कलां में गुरुवार को जैन श्वेताम्बर तेरापंथ महिला मंडल सी-स्कीम जयपुर की ओर से प्राथमिक स्तर के बच्चों को खिलौने, साइकिल व शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया। प्रधानाध्यापक रमेश लाटा ने बताया कि जैन मंडल तेरापंथ की सदस्य मुकुलिका बैद व दानदाता जुगलकिशौर बैद ने विद्यार्थियों को साइकिल सहित अन्य पाठ्य सामग्रियों का वितरण किया उल्लेखनीय है कि जैन तेरापंथ महिला मंडल जयपुर ने उक्त प्राथमिक विद्यालय को गोद ले रखा है। अब तक स्कूल में लगभग 13 लाख की राशि से विकास कार्य कराए जा चुके हैं। इस अवसर पर रैली भी निकाली गई। पौधारोपण भी किया गया। जीरोता के प्रधानाचार्य सीताराम शर्मा, मुंशी खान, गीता मीणा, पूर्णा शर्मा मौजूद थे।

लालसोट. शहर के अशोक शर्मा राउमा विद्यालय नोडल केन्द्र में विभिन्न विद्यालयों में अध्ययन कर रही कक्षा 9 की बालिकाओं को नि:शुल्क साइकिल वितरित की गई। समारोह के मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष जगदीश प्रसाद सैनी, विशिष्ट अतिथि रामस्वरूप मीना, अंजना त्यागी, नन्दकुमार पांखला, रवि हाड़ा, राजेन्द्र स्वामी, अनिल बैनाड़ा, पुनित बोहरा रहे। अध्यक्षता पालिका उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम जोशी ने की। प्रधानाचार्य अशोककुमार शर्मा सहित अतिथियों ने पढ़ाई में ध्यान देने की सलाह दी। खटवा के राउमावि में एसएमसी अध्यक्ष हनुमान प्रसाद के नेतृृत्व में विद्यालय की 64 बालिकाओं को साइकिल वितरित की गई। प्रधानाचार्य श्रीफल मीना, एसएमसी सदस्य बाबूलाल जांगिड़, रामप्रसाद बैरवा, श्रवणकुमार माली, पानसिंह प्रजापत, वीरसिंह मीना, जीवनराम मीना, मुकेश गुप्ता, रूचि शर्मा आदि मौजूद थे। इसी तरह राजौली गांव के राउमावि में गुरुवार को आयोजित समारोह में 64 बालिकाओं को साइकिलों का वितरण किया गया। सरपंच शकुंतला मीना, प्रधानाचार्य रामनिवास मीना, एसएमसी सदस्य घनश्याम बैरवा आदि मौजूद थे। (नि.प्र.)

गढ़ोरा. ग्राम पंचायत फर्राशपुरा की राजकीय उच्चमाध्यमिक विद्यालय मे गुरुवार को आठ छात्राओं को साइकिल वितरण की गई। प्रधानाध्यापक हरगोविन्द विजय ने यह जानकारी दी।