4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी को सजा

25 हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई
2 min read
Google source verification
Schoolgirl convicted of molestation

छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी को सजा

दौसा. पोक्सो कोर्ट की न्यायाधीश आरती भारद्वाज ने चार वर्ष पहले छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी को तीन वर्ष का कठोर कारावास व 25 हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई है।
विशेष लोक अभियोजक कमलेश बोहरा ने बताया कि 29 सितम्बर 2015 में एक जने ने सैंथल थाने में मामला दर्ज कराया था कि उसकी कक्षा 10 में पढऩे वाली पुत्री स्कूल से आ रही थी। रास्ते में राधेश्याम कण्डेरा ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। इस मामले में आरोपी के खिलाफ 8 गवाह व 9 दस्तावेज पेश किए। न्यायाधीश ने पोक्सो की धारा 354/7 में 3 वर्ष का कठोर कारावास व 25 हजार रुपए के अर्थदण्ड की सजा सुनाई है। अर्थदण्ड की 25 हजार रुपए की राशि पीडि़ता को दिलाने का आदेश दिया है।


सिलिकोसिस पीडि़त एक युवक की मौत
गीजगढ़
क्षेत्र में सिलिकोसिस बीमारी से मरने वालों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कस्बे में मंगलवार को सिलिकोसिस बीमारी से पीडि़त एक युवक की मौत हो गई। पाठक वाली ढाणी निवासी कैलाशचन्द (29) पुत्र रामखिलाड़ी सैनी गत एक वर्ष से सिलिकोसिस बीमारी से पीडि़त था। जिसकी मंगलवार सुबह मौत हो जाने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कैलाश की मौत हो जाने से उसकी चार बालिकाएं व पत्नी के लिए रोजी रोजी सहित पालन पोषण का संकट आ गया। चारों बालिकाओं को देख हर किसी की आंखें भर आती है। लोगों ने बताया कि मृतक कैलाश के पूर्व उसके छोटे भाई विश्राम सैनी की भी दो वर्ष पूर्व, पिता की छह वर्ष पूर्व सिलिकोसिस बीमारी से व मां प्रेम देवी की भी किसी बीमारी से मौत हो चुकी है।

ट्रक व ट्रैक्टर में भिड़ंत
भांडारेज. थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर मित्रपुरा के समीप सोमवार देर रात्रि ट्रक व ट्रैक्टर की भिड़ंत में एक जने की मौत हो गई। सदर थाना प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया कि मित्रपुरा के समीप ट्रैक्टर-ट्रक के बीच आमने-सामने की भिड़ंत में पांचूराम (50) पुत्र मोजीराम मीणा निवासी गोपालपुरा थाना रामगढ़ पचवारा की मौत हो गई। मृतक के शव को जिला चिकित्सालय में लाया गया। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।


नाबालिग फरार
दौसा. शहर में संचालित तिलक बालघर से गत दिवस एक नाबालिग बालिका फरार हो गई है। बाल कल्याण समिति ने महिला पुलिस थाने में रिपोर्ट सौंप दी है।
महिला थाना प्रभारी मांगीलाल मीना ने बताया कि शहर से एक नाबालिग बालिका किसी के साथ फरार हो गई थी। उसको पुलिस ने दस्तयाब कर लियाथा। इसके बाद नाबालिग ने तिलक बालघर में रहने की इच्छा जताईथी। लेकिन 29 मई को नाबालिग वहां से फरार हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यदि किसी ने नाबालिग को फरार करने में सहयोग किया होगा तो उसको बख्शा नहीं जाएगा।