6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हड़ताल का दूसरा दिन: शहर में सफाई व्यवस्था का और बिगड़ा हाल

सफाईकर्मियों ने किया प्रदर्शन

less than 1 minute read
Google source verification

दौसा

image

Mahesh Jain

Jul 29, 2021

हड़ताल का दूसरा दिन: शहर में सफाई व्यवस्था का और बिगड़ा हाल

हड़ताल का दूसरा दिन: शहर में सफाई व्यवस्था का और बिगड़ा हाल

दौसा. जिला मुख्यालय की सफाई व्यवस्था पहले से ही बदहाल थी, अब सफाईकर्मियों की हड़ताल से और बुरा हाल हो गया है। शहर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। दो दिन से रिमझिम बारिश होने से कचरा अब कीचड़ में बदलकर सड़ांध मारने लगा है, लेकिन नगर परिषद मूकदर्शक बनकर बैठी है। पूनम सिनेमा के पीछे वाले बाजार के रास्ते में तो नालियां जाम होने से करीब एक फीट पानी भरा होने से मार्ग ही बंद हो गया है। बदबू के मारे आसपास के व्यापारियों का रुकना मुश्किल हो गया है।

गौरतलब है कि अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के बैनर तले सफाईकर्मियों ने बुधवार को हड़ताल कर दी थी। संगठन ने परिषद के कर्मचारी सुरज्ञानसिंह गुर्जर व राजेश गौतम को सफाई व्यवस्था से हटा कर उनके मूल पद पर लगाने सहित 11 सूत्रीय मांग नहीं मानने तक काम नहीं करने की चेतावनी दी थी। इसके तहत गुरुवार को भी सफाई कार्य का बहिष्कार कर परिषद में प्रदर्शन किया गया।

अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के जिला महामंत्री श्यामलाल दिर्शावल, जिलाध्यक्ष मुन्नालाल डंडोरिया, अध्यक्ष गुलाब चन्द आदि ने बताया कि कर्मचारियों की राजनीतिक पहुंच होने से मूल कार्य की जगह सफाई में लगा रखा है तथा वे सफाई कर्मचारियों को परेशान करते हैं।