5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बजरी से भरी आधा दर्जन ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

तीन चालकों को भी गिरफ्तार किया
2 min read
Google source verification
Seized half a dozen tractor-trolley full of gravel

बजरी से भरी आधा दर्जन ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

कोतवाली थाना पुलिस ने की कार्रवाई
दौसा. सवाईमाधोपुर की बनास नदी से बजरी भर कर दौसा जिला मुख्यालय पर लाकर बेचने वाले आधा दर्जन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के खिलाफ रविवार को कोतवाली थाना पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने इस दौरान तीन चालकों को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आगरा रोड पर एक धर्मकांटे पर सुबह सवाईमाधोपुर की बनास से भर कर लाने वाले आधा दर्जन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ा तो हड़कम्प मच गया। इस दौरान तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली संचालक तो पकड़ में आ गए, लेकिन तीन फरार हो गए।


संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
बांदीकुई. टहला थानान्तर्गत घाटड़ा की ढाणी में रविवार सुबह एक जने की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर बांदीकुई थाना पुलिस ने राजकीय चिकित्सालय पहुंच घटना का जायजा लिया। जहां परिजनों के रोने-चिल्लाने से माहौल गमगीन हो गया।
जानकारी के अनुसार घाटड़ा निवासी बनवारीलाल सुबह शौच के लिए गया था। जहां से काफी देर तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने जाकर देखा तो बेहोशी की हालत में था। जिसे उपचार के लिए राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय लाए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। (ए.सं.)

ट्रक की रिम निकली, युवक की मौत
लालसोट. रामगढ पचवारा थाना क्षेत्र के राहुवास मोड़ पर पंक्चर निकाल कर हवा देते समय ट्रक के टायर से रिंम निकलने पर घायल हुए युवक ने रविवार को इलाज के दौरान जयपुर एसएमएस में दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार राहुवास मोड़ पर पंक्चर की दुकान चलाने वाला युवक मैनेजर बैरवा ( 25) ने एक ट्रक के टायर पंक्चर निकाल ली। पक्ंचर निकालने के बाद वह उसमें हवा दे रहा था, इसी दौरान टायर से अचानक रिंम निकल कर उसके लग गई। इससे वह घायल हो गया। जयपुर एसएमएस में रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। (नि.प्र.)