4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

#selfiewithink : अंगुलियों पर सजी ‘लोकतंत्र’ की सेल्फी

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
#selfiewithink

#selfiewithink : अंगुलियों पर सजी 'लोकतंत्र' की सेल्फी

दौसा. पत्रिका के #selfiewithink वोट करो, सेल्फी खींचो अभियान का लोगों में क्रेज रहा। महिला विधि सेठी जैन ने वोट डालने के बाद अंगुलियों को नेताओं के विभिन्न मूड से सजाकर सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट की।


वहीं जिलेभर में हजारों युवाओं ने पहली बार मताधिकार का प्रयोग किया। युवा जोश के साथ मतदान केन्द्र पर पहुंचे तथा वोट देकर अपने आप पर फक्र महसूस किया। उन्हें लोकतंत्र के उत्सव में भागीदारी निभाकर खुशी का अनुभव हुआ। मतदान केन्द्रों पर कतार में काफी संख्या में युवाओं की संख्या थी।


सिकराय के खेड़ली स्कूल मतदान केन्द्र पर वोट डालने पहुंची सोनाली व निरमा गुर्जर ने बताया कि वह पहली बार वोट डालने आई है। केन्द्र पर अकेले आने में थोड़ी झिझक थी, इसलिए परिजनों के साथ वोट डालने आई हैं। सराय में रुचिता शर्मा ने बताया कि उसने अपनी मर्जी से ही वोट दिया है। नांगल चापा में सवाईसिंह गुर्जर, कविता व अर्चना गुर्जर ने बताया कि वोट डालना हमारा अधिकार है तथा वे इसका प्रयोग करने आए हैं।


गढ़ गांव स्थित बूथ पर शकुंतला गुर्जर ने बताया कि वोट डालकर नागरिक होने का कर्तव्य निभाने का मौका मिला है, इसलिए वे घर से निकलकर मतदान करने बूथ पर आई हैं। उन्होंने बताया कि जातिवाद से परे हटकर विकास के मुद्दे को ध्यान में रखकर वोट डाला है।
राणौली में भोली गुर्जर ने बताया कि लोकतंत्र में मतदान का अधिकार मिला है। इसका उपयोग कर वे भागीदार बन रहे हैं। निर्भीक व निष्पक्ष रूप से वोट डाला है। पहली बार मतदान करने के लिए कई दिनों से उत्साह था।


पीजी कॉलेज में आई नवमतदाता पूजा बैरवा, पवन शर्मा, दिव्या अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, हेमा जैन ने बताया कि वोटर लिस्ट में नाम आने के बाद से ही उन्हें मतदान दिवस का इंतजार था। वोट डालकर उन्हें सुखद अनुभव हो रहा है। माता-पिता को मतदान के लिए जाते देखकर हमेशा खुद भी मतदान करने का सपना देखते थे, जो इस वर्ष पूरा हो गया।

रामकरण जोशी बूथ पर रिया खण्डेलवाल ने बताया कि लोकतंत्र में भागीदारी निभाकर बहुत अच्छा लग रहा है। चेतना शर्मा ने बताया कि उसने पहली बार मतदान किया है और अब उसे बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। वह अब प्रत्येक चुनाव में आवश्यक रूप से मतदान करने जाएगी।