4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दीपोत्सव पर बिखरे आस्था व उल्लास के रंग

Shades of faith and gaiety scattered on Deepotsav: दीपवाली, गोवर्धन एवं भैयादूज पर की पूजा-अर्चना
2 min read
Google source verification
दीपोत्सव पर बिखरे आस्था व उल्लास के रंग

दीपोत्सव पर बिखरे आस्था व उल्लास के रंग

दौसा. दीपोत्सव का पांच दिवसीय त्योहार जिलेभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दीपावली के दिन बाजारों में जमकर भीड़भाड़ रही। शाम को लोगों ने विधि-विधान के सथ लक्ष्मी पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की। गोवर्धन पर लोगों ने चूरमा बाटी का व्यंजन बनाया और गोवर्धन पर भोग लगाया। मंगलवार को भाई दूज मनाई जा रही है।

Shades of faith and gaiety scattered on Deepotsav


दीपावली पर जिला मुख्यालय समेत छोटे व बड़े कस्बों में सुबह से शाम तक जम कर भीड़ रही। खासकर मिठाइयों एवं पटाखों की दुकानों पर जमकर बिक्री हुई। शाम को चारों ओर रंग बिरंगी रोशनी की जगमगाहट दिखाई दी। लोगों ने लक्ष्मीपूजन किया। महिला व युवतियां नए कपड़े पहन कर देवालयों में दीपक रखने गई। छोटों ने बड़ों को ढोक लगा कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद आतिशबाजी की गई।

गोवर्धन के दिन लोगों ने घरों में चूरमा-बाटी का व्यंजन बनाए। शाम को हर गली-मोहल्ले, गांव व ढाणियों में गोबर से गोवर्धन की प्रतिमा बनाई और भोग लगाया।

Shades of faith and gaiety scattered on Deepotsav


गोवर्धन पर शिव कॉलोनी स्थित केदारनाथ शिव मन्दिर में अन्नकूट प्रसादी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शंकर भगवान के प्रसादी का भोग लगाकर पूजा अर्चना कर की गई। इससे समूचा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस दौरान वार्ड 29 एवं आस-पास के सैकडों लोगों ने पंगत प्रसादी ग्रहण की।

Shades of faith and gaiety scattered on Deepotsav

लालसोट. दिवाली पर रामगढ़ पचवारा, मंडावरी, डिडवाना, बिलौणा कलां, बगड़ी, दौलतपुरा, श्यामपुरा कलां, राहुवास, कल्लावास समेत सभी गांवों में भव्य सजावट व रोशनी की गई। लोगों ने अपने घरों, दुकानों व कार्यालयों पर महालक्ष्मी की पूजा अर्चना की। युवाओं में आतिशबाजी को लेकर खासा उत्साह नजर आया। अगले दिन जगह-जगह गोवर्धन पूजा की गई और अन्नकूट महोत्सव हुआ। वहीं राजनीतिक दलों के लोग रामा-श्यामा करने में जुटे रहे। (नि.प्र.)

Shades of faith and gaiety scattered on Deepotsav