
बंगाल के कलाकार कोलकाता के फूलों से सजाएंगे श्याम दरबार
दौसा. शहर के मानगंज में शुक्रवार को होने वाले एक शाम खाटू वाले के नाम कार्यक्रम में बंगाल के कलाकार कोलकाता से मंगवाएं फूलों से श्याम बाबा का दरबार सजाएंगे।
कार्यक्रम में कोलकाता के राजू शर्मा, समस्तीपुर की रेशमी शर्मा, कोलकाता के शुभम, रूपम व दौसा के अजय शर्मा भजनों की प्रस्तुति देंगे। संयोजक पवन सोनी व अखिल धौकरिया ने बताया कि श्रीश्याम अर्चना परिवार के तत्वावधान में विजयादशमी पर शुक्रवार को शाम सात बजे शुरू होने वाले द्वितीय भजन अमृत रसगंगा के मुख्य अतिथि विधायक शंकरलाल शर्मा, भामाशाह रामस्वरूप जायसवाल, एसडीओ जीएल शर्मा होंगे। पंकज रावत ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
गुढ़ाकटला. मुही पहाड़ों की तलहटी में स्थित कुण्डामाता मन्दिर में श्रीमद्भागवत कथा का समापन गुरुवार को पूर्णाहुति यज्ञ एवं भण्डारे के साथ हुआ। कथा वाचक ब्रजभूषण शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जनकल्याण के लिए प्रधान यजमान रामदयाल मीना एवं ग्रामीणों से आहुतियां दिलाई। विधायक अलका सिंह, जिला प्रमुख गीता खटाणा, पीसीसी महासचिव जीआर खटाणा, पूर्व उपजिला प्रमुख विनोद शर्मा, सरपंच सुनिता मीना, पूर्व सरपंच लक्ष्मीनारायण मीना, भाजपा युवा मोर्चा के पंकज शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की। श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर मनोतियां मांगी। भण्डारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पंगत लगाकर प्रसादी ग्रहण की।
सिकंदरा. भण्डारी गांव स्थित नदी वाले बालाजी मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का गुरुवार को भण्डारे के साथ समापन हुआ। इससे पूर्व आचार्य महेन्द्र शास्त्री ने मंत्रोच्चार के साथ हवन में आहुति दिलाई। जयकारों से माहौल धार्मिक हो गया। बड़ी संख्या में लोगों ने पंगत प्रसादी ली।
पंचायत समिति के पूर्व सदस्य दिनेश पाराशर, मोतीलाल शर्मा, घनश्याम सोनी, गिर्राजसिंह राजपूत, निरंजन, जगदीश शर्मा, कैलाश जाली, राजेश शर्मा, सीताराम बोहरा, कुनालप्रताप जादौन, गौरव, राकेश आदि मौजूद थे।
निकाली सांई बाबा की पालकी यात्रा
नांगल राजावतान. उपखण्ड मुख्यालय के 33 केवी जीएसएस स्थित सांई बाबा मंदिर में गुरुवार को सांई बाबा की 100 वी समाधि वर्ष महोत्सव श्रद्धालुओं ने धूमधाम से मनाया।श्रद्धालुओं ने सुबह मीन भगवान मंदिर से सांई बाबा की पालकी यात्रा निकाली। यात्रा में पट्टेबाजों ने कई तरह के करतब दिखए। आतिशबाजी की गई। यात्रा मुख्य बाजार से होते हुए सांई बाबा मंदिर पर पहुंची। यात्रा के बाद मंदिर परिसर में भजन कीर्तन कार्यक्रम हुआ। इसमें गायक कलाकर महेश शर्मा ने गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में राहुल जोशी, कमलेश, मोनू शर्मा, विनोद स्वामी आदि ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर सांई बाबा की मनमोहक झांकी सजाई गई। शिवकुमार शर्मा, कैलाशचंद शर्मा, रामबाबू रावत, कमलेश शर्मा, सुरेश शर्मा, विजय लक्षकार, कपिल शर्मा, चन्द्रप्रकाश शर्मा, पीयूष आदि मौजूद थे।
Updated on:
19 Oct 2018 12:26 pm
Published on:
19 Oct 2018 12:26 pm
