4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भजन संध्या में झूमे श्याम भक्त

बाबा श्याम की सजाई झांकी आकर्षण का केंद्र रही
2 min read
Google source verification
भजन संध्या में झूमे श्याम भक्त

लालसोट. रामगढ़ पचवारा कस्बे में आयोजित भजन संध्या में प्रस्तुति देती गायक कलाकार।

रामगढ़ पचवारा (लालसोट) . रामगढ़ पचवारा कस्बे के मुख्य बाजार में शनिवार रात्रि को आपणो खाटू श्याम परिवार के तत्वावधान में भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें प्रसिद्ध गायक कलाकारों ने श्याम भक्ति रस की गंगा प्रवाहित कर श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। श्याम भजनों की प्रस्तुतियों पर महिला-पुरुष श्रद्धालु झूम उठे। बाबा श्याम की सजाई गई झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही, श्रद्धालुओं ने झांकी के दर्शन व पूजा-अर्चना कर मनोतियां मांगी। जयपुर की गायक कलाकार इशिका बथुनिया ने हारे-हारे श्याम घर-घर के सहारे भजन की प्रस्तुति दी। इसके अलावा पुरुषोत्तम शर्मा, सुरभि चतुर्वेदी, जुबेर अजमेरी, पुरुषोत्तम बृजवासी समेत कई गायक कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति दी। सभी गायक कलाकारों व अतिथियों का आयोजकों की ओर से सम्मान भी किया गया। अमित मेहरवाल, शुभम केदावत, गोलू धामाणी, गौरी बड़ाया, अक्षय पितलिया, नितिन डोबला व आशु निरायणवाल आदि थे।(नि.प्र)

जोबनेर माता का जागरण आयोजित
महुवा. कस्बे के मुख्य बाजार स्थित गोपीनाथ के मंदिर में जोबनेर भक्त मण्डल के तत्वावधान में जोबनेर माता का जागरण का आयोजन किया गया। फूल बंगला झांकी, छप्पन भोग की झांकी, अखण्ड ज्योत, इत्र वर्षा व फूलों की वर्षा की गई। माता का भव्य दरबार सजाया गया। अखण्ड ज्योति जोबनेर से आए पण्डित सतीश चंद शर्मा ने जलाई। रविवार सुबह आरती के साथ प्रसादी वितरण की गई। इस दौरान समिति सदस्य सतीशचन्द गुप्ता, किशोरीलाल टुडियाना, रामकिशन गिरदावर, प्रकाश गुप्ता, कैलाश, रमेश कुमार, अखिलेश चौधरी एवं समिति के सभी सदस्य मौजूद थे।

पाटोत्सव 19 से
दौसा . मोड़ा रायपुर बालाजी मंदिर में अमरेश्वर महादेव के चतुर्थ पाटोत्सव समारोह का आगाज 19 फरवरी को कलश यात्रा से होगा। 19 फरवरी को सुबह 8.05 बजे सैंथल मोड़ स्थित दुर्गा मंदिर से कलश यात्रा रवाना होकर मोड़ा रायपुर बालाजी मंदिर पहुंचेगी। कलश यात्रा के बाद 51 कुण्डीय श्रीराम महायज्ञ की शुरुआत होगी। उन्होंने बताया कि 20 फरवरी को श्रीराम महायज्ञ होगा। 21 फरवरी को अमरेश्वरम महादेव रूद्रयज्ञाभिषेक, दोपहर 2 बजे पूर्णाहुति होगी। अंत में प्रसादी वितरित की जाएगी।