5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खाना खाकर घर में सोई एनएनएम, आवाज लगाई तो नहीं उठी

संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला
2 min read
Google source verification

दौसा

image

Mahesh Jain

Oct 02, 2018

खाना खाकर घर में सोई एनएनएम, आवाज लगाई तो नहीं उठी

खाना खाकर घर में सोई एनएनएम, आवाज लगाई तो नहीं उठी

दौसा. सिकंदरा थाना इलाके के दुब्बी गांव में अपने ही मकान में मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एएनएम का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जिला अस्पताल पुलिस चौकी के अनुसार एएनएम प्रियंका महावर डोलिका गांव में कार्यरत थी।


परिजनों ने बताया कि प्रियंका अन्य दिनों की तरह खाना खाकर अपने कमरे में सो गई थी। जब मां ने आवाज लगाई तो वह उठी नहीं। इस पर दरवाजे को खोल कर देखा तो अचेत पड़ी मिली। परिजन प्रियंका को जिला अस्पताल लेकर आए, जहां पर उसको मृत घोषित कर दिया। एएनएम की मौत के बाद उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। मौत के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है।


आरोपी सास गिरफ्तार
मानपुर. थानान्तर्गत सात वर्ष पुराने दहेज हत्या के मामले में फरार चल रही आरोपी सास को पुलिस ने बांदीकुई के अरनिया गांव से गिरफ्तार कर लिया।

थानाप्रभारी सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि एसपी चूनाराम जाट के निर्देशन में चलाए जा रहे भगौड़े अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के अंतर्गत सात वर्ष पहले थानांतर्गत चांदेरा (हाल थाना मेहंदीपुर बालाजी) गांव में दहेज हत्या के मामले में फरार आरोपी सास मांगी देवी सैनी को गिरफ्तार कर लिया।


दहेज हत्या का मामला 6 मार्च 2011 को रामकिशन माली निवासी गुढ़ाचंद्रजी ने मानपुर थाने में मामला दर्ज कराया था कि उसकी बेटी विद्या की शादी 2007 में चांदेरा गांव के सुरेश माली के साथ हुई थी।


ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा दहेज के लिए उसकी हत्या कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि दहेज हत्या के मामले में आरोपी ससुर भजनलाल व पति सुरेश को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। मृतका की सास मांगीदेवी बांदीकुई के अरनिया में छुप कर रह रही थी।

छात्र की पिटाई करने पर जताई नारजगी
बांदीकुई. शहर के निजी शिक्षण संस्था में एक शिक्षिका ने सोमवार को छात्र की पिटाई करने पर परिजनों ने नाराजगी जताई। घटना की जानकारी छात्र ने परिजनों को दी थी। इसके बाद मंगलवार को परिजनों ने विद्यालय पहुंच नाराजगी जताई। जानकारी के अनुसार कक्षा 4 में अध्ययरनत छात्र की प्रश्न याद कर के नहीं लाने पर शिक्षिका ने पिटाई कर दी। इससे छात्र के पैर में चोट के निशान भी आए हैं। हालांकि विद्यालय प्रशासन इस प्रकार की कोई घटना से इंकार कर रहा है।