5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गौ संवर्धन के लिए सामाजिक चेतना जरूरी

गौ सेवा समिति की जनसभा
2 min read
Google source verification
Social conservation is necessary for cow culture

गौ संवर्धन के लिए सामाजिक चेतना जरूरी

दौसा . राजस्थान गौ सेवा समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को नई मंडी प्रांगण शिवरतन नायला की अध्यक्षता में दौसा जिला गौ सेवा समिति की जनसभा हुई। इसमें संत दिनेश गिरी, रघुनाथ भारती बाड़मेर, रविशंकर सालासर, रघुनाथ सिंह राजपुरोहित, रामचंद्र नेहरा गौ संवर्धन पर जोर दिया। संत दिनेश गिरी ने गाय के पौराणिक महत्व को बताते हुए कहा कि हमारे देश में गाय की जो दुर्दशा हो रही है, उसी का परिणाम है कि हम बहुत परिश्रम करके भी जिंदगी में सुख और सम्पन्नता की अनुभूति नहीं कर पा रहे है। घनश्याम रावत ने कहा कि गौ माता की रक्षण और संवर्धन के लिए सामाजिक चेतना पैदा करनी होगी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्रसिंह चौधरी ने गौ संरक्षण के क्षेत्र में सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। दौसा मंडी समिति अध्यक्ष राकेश चौधरी, रूपनारायण मामोडिय़ा, ओमप्रकाश कट्टा, रमेश भड़ाना, बाबूलाल बनावाड़ी, सत्यनारायण मित्तल, गोविन्द अग्रवाल, रतनलाल डंगायच, रामजीलाल धामानी, सुनील बनावाड़ी, महेश नाटाणी, जगदीश डंगायच, मुनीम संघ के अध्यक्ष गणपतलाल शर्मा, पल्लेदार संघ के अध्यक्ष कालूराम मीना, मोहनलाल विजय ने भी विचार व्यक्त किए।

समय अनमोल है- सिंह
लालसोट. राजेश पायलट राजकीय पीजी महाविद्यालय में युवा विकास केन्द्र, एनएसएस व रोवरीज के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को समय के महत्व पर व्याख्यानमाला हुई। मुख्य वक्ता युवराज सिंह ने कहा कि समय अनमोल है। उसका उपयोग करना चाहिए। इसी तरह मानव जीवन में रक्तदान के महत्व, नेत्रदान-महादान पर हुई व्याख्यान माला में वरिष्ठ नेत्र सहायक सीपी कुशवाह ने रक्तदान के उद्देश्य व महत्व पर चर्चा की। उन्होने नेत्रदान को महादान बताया। प्राचार्य पीएम मीना, युवा विकास केन्द्र प्रभारी केएल मीना, बीएम बैरवा, जेपी मीना, सुभाष पहाडिय़ा, एसके आर्य, सीताराम बैरवा आदि ने विचार व्यक्त किए।(नि.सं.)

जागरूकता शिविर का आयोजन
महुवा. क्षेत्र की ग्राम पंचायत शहदपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व तालुका विधिक सेवा समिति के तत्वावधान में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान पीएलवी अवध बिहारी शर्मा द्वारा मानसिक रूप से बीमार और मानसिक रूप से दिव्यांगों के लिए विधिक सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस मौके पर सरपंच सुनीता देवी, हरदयाल मीणा, पप्पू गुर्जर, रमेश फौजी, जीतू भापुर सहित अन्य लोग मौजूद थे।


समाज कल्याण सप्ताह एक से
दौसा. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयन्ती के उपलक्ष्य में जिले में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तत्वावधान में 1 से 7 अक्टूबर तक समाज कल्याण सप्ताह मनाया जाएगा। यह जानकारी विभाग के सहायक निदेशक मनोज कुमार आर्य ने दी।