4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

समस्याओं का करेंगे प्राथमिकता से समाधान-खटाना

नवनिर्वाचित विधायक गजराज खटाना का विजयी जुलूस निकाला  
2 min read
Google source verification
Solving Problems with Priority

समस्याओं का करेंगे प्राथमिकता से समाधान-खटाना

बांदीकुई. नवनिर्वाचित विधायक गजराज खटाना का बुधवार को विजयी जुलूस निकाला गया। इसमें हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। सिकंदरा रोड स्थित राधेरानी मैरिज गार्डन से जुलूस रवाना हुआ। इसमें विधायक खटाना, जिला प्रमुख गीता खटाना एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामजीलाल ओड़ खुली गाड़ी मेंं सवार होकर लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन करते दिखाई दिए। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। जुलूस विभिन्न मार्गों से होते हुए संजय चौक पहुंच सभा में परिवर्तित हो गया। सभा में विधायक खटाना ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर वे खरा उतरने का प्रयास करेंगे। सभी वर्गों को साथ लेकर प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं का समाधान किया जाएगा। जिला प्रमुख गीता खटाना ने कहा कि क्षेत्र में भाईचारा एवं सामाजिक सौहार्द को बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। इससे पहले कृषि उपज मण्डी में व्यापार मण्डल अध्यक्ष भगवानसहाय चौधरी के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इसके अलावा बिजली निगम कर्मचारी यूनियन, राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी संघ की ओर से प्रदेश उपाध्यक्ष गुलाबसिंह कुशवाह, पंचायत समिति परिसर, नगरपालिका के सामने, सब्जी विक्रेता संघ, स्वर्णकार समाज, मुस्लिम समाज एवं कपड़ा व्यापार एसोसिएशन सहित विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों की ओर से स्वागत किया गया।

नगरपालिका चेयरमैन लक्ष्मी जायसवाल, उपाध्यक्ष मनोज पटेल, पार्षद रतनसिंह, विधानसभा क्षेत्र प्रभारी शेषावतार शर्मा, आईटी सेल जिला संयोजक नरेन्द्र बैंसला, यूथ कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष नादानसिंह मीणा, ब्लॉक अध्यक्ष तेजसिंह सिहर्रा, जयसिंह बैरवा, नगर अध्यक्ष अशोक काठ, पार्षद पुष्पा डोई, बनवारीलाल बैरवा, ओमप्रकाश झालानी, लोकमान्य सिंह, पूरणमल शर्मा, पं. अम्बिकेश्वर शर्मा, नगर प्रवक्ता सुबोध शर्मा, जिला महासचिव अमरसिंह म्हाणा, प्रियंका अवस्थी, बाबूलाल भाण्डेड़ा, सियाराम रलावता, सेवादल अध्यक्ष पीयूष झालानी, जिला महासचिव रमाकांत मिश्रा, फूलचंद गुप्ता, कुंदन शर्मा, विजयसिंह कसाना, श्यामसुंदर व्यास, राधाकिशन मीणा, रामकरण भोपा एवं रामोतार मीणा भी मौजूद थे।

सिकंदरा. बांदीकुई विधायक गजराज खटाणा व जिला प्रमुख गीता खटाणा का बुधवार को सिकंदरा चौराहे सहित जगह-जगह स्वागत किया।
सिकंदरा टोल प्लाजा पर युवा कांग्रेस के सनील बैंसला, मंगल कालेड़ा, नरेन्द्र पोसवाल ने स्वागत किया। सिकंदरा चौराहे पर कांग्रेस ब्रिगेड के बबलू कसाना, कांग्रेस उद्योग प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव किशनसिंह पोसवाल, विरेन्द्र अवाना निमाली, सुमेर बुर्जा, गंगाराम सैनी, विमलेश सैनी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य दिनेश पाराशर, बशीर खान ने स्वागत किया। सिकंदरा गांव में युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव मुथरेश गुर्जर, राजेन्द्र गुर्जर आदि ने माला व साफा पहनाकर स्वागत किया।

भाण्डारेज . समीपवर्ती भाण्डारेज मोड़ पर बुधवार दोपहर बांदीकुई विधायक जीआर खटाना व जिला प्रमुख गीता खटाना का ग्रामीणों ने स्वागत किया। जयपुर से बांदीकुई जाते समय मोड़ पर सैकड़ों की संख्या में स्थानीय व आस-पास के ग्रामीणों ने खटाना सहित उनके साथ आए अन्य पदाधिकारियों का स्वागत किया।विधायक ने स्थानीय लोगों को आश्वस्त किया कि विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। आमजन की समस्या का तुरन्त समाधान कराया जाएगा। जिला परिषद सदस्य मुन्नादेवी गुर्जर, सुभाष पाड़ली, राहुल सबलपुरा, जगदीश पटेल, गिर्राज गुर्जर, फैलीराम गुर्जर, कमल फौजी, नाहर सिंह, हंसराज ठेकेदार, सुरेन्द्र मित्रपुरा, गोविन्द सहाय, वीरसिंह मित्रपुरा, जयसिंह बैरवा आदि मौजूद थे।

दुब्बी. कस्बे में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बांदीकुई विधायक गजराज खटाना व जिला प्रमुख गीता खटाना का स्वागत किया। विधायक चुनाव जितने के बाद पहली बार जयपुर से बांदीकुई जा रहे थे। इस दौरान सियाराम गुर्जर, सरदार बाबा, जितेन्द्र , निहाल सिंह, उम्मेद सिंह, माधोसिंह, रूपसिंह गुर्जर आदि ने स्वागत किया।