6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल, बर्खास्त की उठाई मांग

dausa भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापन

2 min read
Google source verification
राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल, बर्खास्त की उठाई मांग

लालसोट के पंचायत समिति कार्यालय पर ज्ञापन देने से पूर्व प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता

दौसा. भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रतन तिवाड़ी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार की हर मोर्चे की विफलता, बिगड़ती कानून व्यवस्था, दलित व महिला अत्याचार व किसानों की कर्ज माफी की मांगों को लेकर जिला कलक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंप कर सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है।भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. ने कहा कि राज्य के साथ दौसा जिले की कानून व्यवस्था भी खराब है । भाजपा जिला महामंत्री राजकुमार जायसवाल ने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों के चहेते अधिकारी खुलेआम रिश्वतखोरी कर रहे हैं। मीडिया प्रभारी शिवकुमार शर्मा ने बताया कि दौसा जिले के पांचों विधानसभा के सभी 26 मंडलों पर धरना प्रदर्शन कर, उपखंड अधिकारी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया।इस अवसर पर जिला महामंत्री राजकुमार जायसवाल ,शहर अध्यक्ष विपिन जैन, जिला कोषाध्यक्ष मुरारी धौंकरिया, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी रेला, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष पूरण सैनी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष एजाजुद्दीन, उर्मिला जोशी, पूर्व जिला महामंत्री मुरारीलाल आभानेरी, महावीर गुरुजी, शहर महामंत्री अश्वनी जोशी, मनीष वेद, शहर कोषाध्यक्ष दिलीप कबाड़ी, शिव कुमार शर्मा, शहर उपाध्यक्ष नरेंद्र सोती, सरोज मीणा, सुमित्रा चौधरी, राजेश शर्मा आदि ने प्रदर्शन किया।


सिकंदरा. भाजपा मण्डल सिकंदरा अध्यक्ष विशवम्भर बासड़ा के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सिकन्दरा उप तहसील कार्यालय में नायब तहसीलदार जयसिंह चौधरी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। मण्डल महामंत्री दिनेश महावर, राजेंद्रप्रसाद सैनी, मण्डल उपाध्यक्ष बीरबल गुर्जर, सतीश उपाध्याय, बनवारी लाल सैनी, मण्डल मंत्री विकास धूलकोट, धर्मसिंह धूलकोट, दिनेश भोमिया, रामेश्वर छोकरवाड़ा, लेखपाल कसाना, सोमोती लाल प्रजापत, हरिसिंह नेताजी सहित मण्डल के दर्जनों पदाधिकारि मौजूद रहे।

लालसोट. भाजपा मण्डल की ओर से पंचायत समिति कार्यालय पर धरना देकर किया प्रदर्शन किया। भाजपा नेता रामबिलास डूंगरपुर के नेतृत्व में नगर अध्यक्ष दिनेश जोशी सहित सभी मण्डल पदाधिकारियों ने राज्यपाल के नाम का ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। इस दौरान पार्षद लक्ष्मीनारायण भारद्वाज, चिराग जोशी, जयप्रकाश सैनी, संजय कोराका, अनिल बैनाड़ा, शम्भूलाल कुईवाला, सुरेश सैनी, प्रकाश सैनी, जगदीश सैनी, बलराम बैरवा मंडल महामंत्री भाजपा मंडल दौलतपुरा, पार्षद कन्हैयालाल सैनी, जगमोहन मालिया, गोपाल मीना, हरलाल मीना, विनोद कोरका, गंगाधर सैनी बावड़ी वाले, रिंकल डीडवाना, सत्यनारायण सेड्डूलाई आदि मौजूद रहे।