4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कॉलेज में लगाई मूर्ति प्रशासन ने की जब्त

Statue seized by administration in Dausa College: डॉ. किरोड़ीलाल मीना ने जिला कलक्टर के नाम भेजा पत्र
2 min read
Google source verification
dausa college

कॉलेज में लगाई मूर्ति प्रशासन ने की जब्त

दौसा. जिला मुख्यालय के पण्डित नवल किशोर शर्मा राजकीय पीजी कॉलेज में छात्रसंघ अध्यक्ष हितेश्वर बैरवा व कुछ छात्रों द्वारा सोमवार शाम को लगाई गई डॉ. भीमराव अम्बेडकर, काशीराम, राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा और पूर्व मंत्री गोलमा देवी की पत्थर पर उकेरी मूर्ति को जिला प्रशासन एवं पुलिस ने रात को ही हटवा दिया। Statue seized by administration in dausa college

मंगलवार सुबह छात्रसंघ के एक गुट ने कॉलेज में मूर्ति लगाने पर विरोध प्रदर्शन किया तो प्रतिमा लगाने वाले गुट के कुछ छात्रों ने जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंप कर हटाई गई प्रतिमा को वापस कॉलेज में लगाने की मांग की। इधर राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीना (Dr. Kirodi Lal Meena) ने प्रशासन को एक पत्र भेज कर प्रतिमा लगाने वाले छात्रों के खिलाफ बिना अनुमति प्रतिमा लगाने के मामले में कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।


दौसा उप जिला कलक्टर डॉ. गोवर्धन लाल शर्मा ने बताया कि वे सोमवार को जयपुर गए थे, शाम को जिला कलक्टर ने उनको कॉलेज में लगी मूर्ति हटवाने के निर्देश दिए। इस पर उन्होंने शाम को मौके की स्थिति देख कर कोतवाली थाना प्रभारी गणपत राम चौधरी को मय जाप्ते बुला कर पत्थर पर उकेरी इस मूर्ति को हटवा कर कोतवाली थाने में जब्त करा दिया। वहीं कोतवाली थाना प्रभारी को कॉलेज में मूर्ति लगाने वाले छात्रों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इधर, कोतवाली थाना प्रभारी गणपतराम चौधरी ने बताया कि कॉलेज में आरएसी व पुलिस की गार्ड लगी हुई है। गार्ड ने कोतवाली थाने में इस मामले की रिपोर्ट दी है। इस रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने पर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मुझे बदनाम करने का षडयंत्र-डॉ. किरोड़ी
राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीना (Dr. Kirodi Lal Meena news) ने दौसा जिला कलक्टर के नाम एक पत्र पत्रकारों को भेजकर कॉलेज के मुख्य दरवाजे के पोर्च पर उनकी और उनकी पत्नी गोलमा देवी की मूर्ति लगाने का विरोध किया। उन्होंने बताया कि किसी भी जिंदा व्यक्ति की मूर्ति नहीं लगाई जाती है। उनको जानकारी मिलते ही उन्होंने मूर्ति लगाने का विरोध किया है।

बिना अनुमति के मूर्ति लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने यहभी कहा कि मूर्ति में उनकी व उनकी पत्नी की फोटो उकेर कर उनको बदनाम करने का षडय़ंत्र किया है। उन्होंने बताया कि वे डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा लगाने के पक्षधर हंै, लेकिन प्रशासन से अनुमति लेकर निर्धारित स्थान पर लगानी चाहिए थी।



कार्रवाई की मांग


मूर्ति लगाने वाले छात्रों के एक गुट ने जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंप कर 26 जनवरी 2019 को डॉ. भीमराव अम्बेडकर, सांसद के छाया चित्र को फाडऩे वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए 24 जून 2019 को कॉलेज में लगाई गई प्रतिमा को हटाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

वहीं प्रतिमा को दोबारा लगाने की मांग की है। छात्रों ने विज्ञप्ति में बताया कि राजस्थान सरकार ने 18 जून 2019 को सभी कार्यालयों में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा लगाने के आदेश जारी किए हैं, लेकिन उनके द्वारा लगाई गई प्रतिमा को हटा दिया गया है। ज्ञापन सौंपने वालों में छात्रसंघ अध्यक्ष हितेश्वर बैरवा मौजूद नहीं थे।

Statue seized by administration in Dausa College