6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चिकित्सा मंत्री परसादीलाल मीणा के काफिले पर फेंके पत्थर, दिखाए काले झंडे, जानें पूरा मामला

Rajasthan Election 2023 : विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान क्षेत्र के डिगो गांव से जब चिकित्सा मंत्री व लालसोट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी परसादीलाल मीना का काफिले गुजरा तो कुछ ग्रामीणों ने काले झंडे दिखाते हुए पत्थर फेंके व गाड़ियों को रोकने का प्रयास किया।

2 min read
Google source verification

दौसा

image

kamlesh sharma

Nov 02, 2023

Stones thrown at the convoy of Parsadi lal Meena in dausa

Rajasthan election 2023 : लालसोट। विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान क्षेत्र के डिगो गांव से जब चिकित्सा मंत्री व लालसोट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी परसादीलाल मीना का काफिले गुजरा तो कुछ ग्रामीणों ने काले झंडे दिखाते हुए पत्थर फेंके व गाड़ियों को रोकने का प्रयास किया।

जानकारी के अनुसार परसादीलाल मीना आंतरी क्षेत्र के गांवों में जनसंपर्क करने गए थे। उनके आगमन की सूचना के चलते डिगो गांव में कुछ ग्रामीण महिला, पुरुष व बालक हाथों में काले झंडे लेकर रोड पर प्रदर्शन करने लगे। इन ग्रामीणों के हाथों में डिगो गांव निवासी एक नाबालिग के अपहरण के बाद उसके पिता की मौत के मामले में पीडि़त परिवार को न्याय दिलाने व आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग लिखे हुए बैनर थे। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में काफिला गुजरने पर एक ग्रामीण पत्थर फेंकता व महिलाएं काले झंडों से वाहनों पर हमला करती नजर आ रही हैं।

इस मामले में परसादीलाल मीना ने बताया कि पत्थर नहीं फेंके हैं। काले झंडे क्यों दिखाए हैं पता नहीं है, जबकि उन्होंने तो परिजनों की मांग पर जांच अधिकारी को बदलाते हुए सीबी सीआईडी से जांच कराने का भरोसा दिया था। भाजपा लंबी हार के डर से बौखलाते हुए इस तरह की औछी राजनीति कर रही है।

वहीं लालसोट थानाधिकारी नाथूलाल मीना ने बताया कि घटना को लेकर कोई प्राथमिकी दर्ज होती है तो नियमानुसार कार्रवाई होगी। प्राथमिकी दर्ज नहीं कराने पर पुलिस अपने स्तर पर घटना को अंजाम देने वालों को पाबंद करेगी, जिससे क्षेत्र में शांति बनी रहे।

ये है मामला
गौरतलब है 2 जुलाई को लालसोट क्षेत्र के डिगो गांव निवासी एक नाबालिग के अपहरण के बाद उसके साथ बलात्कार व बाद में पिता की मौत की घटना हुई थी। घटना को लेकर 3 जुलाई को ग्रामीणों व परिजनों ने लालसोट थाने के बाहर जमकर हंगामा व प्रदर्शन किया था और मृतक की पत्नी की ओर से मामला दर्ज कराया गया था। घटना को लेकर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।