5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्वामी विवेकानन्द के आदर्श अपनाएं

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
vivekanand

स्वामी विवेकानन्द के आदर्श अपनाएं

दौसा ग्रामीण. स्वामी विवेकानन्द जयन्ती शनिवार को जिलेभर में धूमधाम से मनाई गई। कलक्टे्रट चौराहा स्थित विवेकानन्द सीनियर सैकण्डरी स्कूल में प्रसस्वी संस्थान चेयरमैन देवनारायण जैमन, मुख्य अतिथि एसडीओ डॉ. गोरधनलाल शर्मा, विशिष्ट अतिथि समाज कल्याण अधिकारी मनोज आर्य, जिला रोजगार अधिकारी जगदीश कुमार निर्वाण, डीईओ माध्यमिक योगेश शर्मा डीईओ प्रारम्भिक ओमप्रकाश शर्मा, तहसीलदार देवीसिंह, राष्ट्रीय युवा केन्द्र संयोजक महेश जैमिनी आदि ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।

अतिथियों ने स्वामी विवेकानन्द की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए सामाजिक बुराइयों को दूर करने का आह्वान किया। स्कूल निदेशक अनविन्द जैमन ने बताया कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।


इसी प्रकार अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से पं.नवलकिशोर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय से शोभायात्रा निकाली गई। जो गांधी तिराहे होते हुए बजरंग मैदान पहुंची। मुख्य वक्ता प्रान्त छात्रा प्रमुख नीलम गुर्जर, जिला सह प्रमुख शशिकान्त, जिला संयोजक मोहित शर्मा, हितेश जांगिड आदि ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर लोकेश भांकरी, मुकेश, युगल व्यास, भरत शर्मा, आशीष जैमन, अंशुल विजय, चांदनी, मोनिला आदि मौजूद थी। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में रक्तदान किया।


इसी प्रकार अग्रवाल समाज समिति की ओर से श्रीअग्रसेन पब्लिक स्कूल में स्कूल निदेशक सुनील मित्तल ने स्वामी विवेकानन्द एवं गुरु गोविन्दसिंह की जीवनी पर प्रकाश डाला। इस मौके पर नीरू शर्मा, मीनू मित्तल, योजना गुप्ता, आयुषी अग्रवाल, नीतू शर्मा, बबीता विजय, कोमल सैन एवं मायादेवी आदि मौजूद थी।


इसी प्रकार प्रसस्वी टीटी कॉलेज के विद्यार्थियों की ओर से गांधी तिराहे पर नुक्कड़ नाटक आयोजित हुआ। इसके बाद गांधी सर्किल से कॉलेज तक सद्भावना रैली निकाली गई। संस्था निदेशक देवनारायण जैमन, व्यवस्थापक अरविन्द जैमन, प्रायार्य डॉ.रोहिताश्व यादव ने विवेकानन्द के आदर्शों को अपनाने पर बल दिया। इस मौके पर रामधन प्रजापत, दामोदरप्रसाद शर्मा, सुमित्रा शर्मा, शकुन्तला जांगिड़, सुरेन्द्र शर्मा, किशनलाल प्रजापत, माया पाठक आदि मौजूद थी।


श्रीसंत सुन्दरदास राजकीय महाविद्यालय दौसा में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत विवेकानन्द जयन्ती मनाई गई। प्राचार्य डॉ. संतोष गढवाल ने स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। स्वयंसेविका स्नेहा एवं अनोखी ने स्वरचित कविता उठो युवा शक्ति का पठन किया। डॉ.परमेश्वरी बागड़ा ने आभार जताया। इसी प्रकार विद्या वाटिका इंग्लिश स्कूल में मुख्य अतिथि एवीएम दौसा प्रधानाचार्य श्यामबिहारी शर्मा ने विद्यार्थियों को विवेकानन्द के जीवन से जुड़ी घटनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्राचार्या डॉ. पूनम शर्मा ने आभार जताया।