5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तापमान @ 3 डिग्री, प्रचण्ड सर्दी से बढ़ी ठिठुरन

Temperature @ 3 degree, chills increased due to severe cold: कोहरे ने थामी वाहनों की गति, पौधों के पत्तों पर जमी ओस की बूंदे
2 min read
Google source verification
तापमान @ 3 डिग्री, प्रचण्ड सर्दी से बढ़ी ठिठुरन

तापमान @ 3 डिग्री, प्रचण्ड सर्दी से बढ़ी ठिठुरन

दौसा. जिलेभर में गुरुवार को कड़ाके की सर्दी ने लोगों को ठिठुरा कर रख दिया। सर्दी के बीच सुबह 11 बजे तक घना कोहरा छाया। सर्दी व कोहरे ने लोगों की दिनचर्या ही बदल दी। सुबह जगह-जगह लोग अलाव जला कर तापते नजर आए। वहीं दिनभर गर्म कपड़ों में लिपटे रहे। पौधों के पत्तों पर रात को बरसी ओस की बूंदे बर्फ के रूप में जम गई। तापमान का पारा न्यूनतम 3 डिग्री पर आ टिका। शुक्रवार को भी 3 डिग्री सेल्सियस ही रहने की सम्भावना है।

Temperature @ 3 degree, chills increased due to severe cold


सुबह से ही छाए कोहरे के कारण वाहन चालक वाहनों की हैडलाइट जला कर चल रहे थे। कोहरा इतना जोरदार था कि वाहनों की हैडलाइट जला कर चलने के बाद भी लोगों को पच्चीस-तीस फीट से आगे कुछ भी साफ दिखाई नहीं दे रहा था। हादसे की आशंका के कारण वाहन चालक अपने वाहनों को धीमी गति से चला रहे थे। इधर सर्दी के कारण ग्रामीण इलाकों में रात के समय किसानों को खेतों में सिंचाई करने में परेशानी आ रही थी, लोग खेतों में ही खड़े-खड़े कांप रहे थे। इधर बाजारों में सुबह देर से दुकानें खुलीं तो शाम को जल्दी ही बंद हो गई। इधर दौसा रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेने देरी से पहुंची। इससे यात्रियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

मंडावर. कस्बे सहित क्षेत्र में गुरुवार को कड़ाके की सर्दी ने लोगों को ठिठुरा कर रख दिया। लोगों ने शीत लहर से बचाव के लिए अलाव का सहारा लिया। सुबह से ही कस्बे सहित क्षेत्र में घना कोहरा छाया रहा। सर्दी अधिक होने की वजह से लोग सुबह देर तक घरों में ही दुबके रहे। वहीं सड़कें भी दिन भर सुनसान नजर आई। दौसा जाते वक्त तहसीलदार हरकेश मीना भी अलाव पर तापते नजर आए। वहीं कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र में सुबह से ही ग्रहण के चलते घने कोहरे की वजह से सूर्य देव के दर्शन दोपहर बाद हुए।

कोहरे के आगे सूर्य देव भी बेबस नजर आए। बाजारों में सुबह देर से व शाम को जल्दी ही दुकानें बंद होने से बाजारों में सन्नाटा छाया रहा। मंडावर महवा रेलवे स्टेशन पर भी ठंड अधिक होने से यात्रियों का टोटा रहा। ट्रेने अपने निर्धारित समय से विलम्ब से पहुंची। वहीं मरुधर एक्सप्रेस वाराणसी जोधपुर अपने निर्धारित समय से करीब 10 घंटे देरी से पहुंची।

Temperature @ 3 degree, chills increased due to severe cold