20 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुजरात से 108 फीट लंबी अगरबत्ती लेकर अयोध्या जा रहे रथ पर पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

भक्तों ने लगाए जय श्रीराम का जयकारे
less than 1 minute read
Google source verification
गुजरात से 108 फीट लंबी अगरबत्ती लेकर अयोध्या जा रहे रथ पर पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

दौसा. 108 लम्बी अगरबत्ती का स्वागत करते रामभक्त।

दौसा. अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में 108 फीट लंबी और 3.5 फीट चौड़ी अगरबत्ती जलाई जाएगी। यह अगरबत्ती गुजरात में बनाई गई है। इस अगरबत्ती को लेकर अयोध्या जा रहा रथ रविवार को दौसा पहुंचा। रामभक्तों ने दौसा में पहुंचे रथ का भव्य स्वागत किया। लोगों ने रथ पर पुष्प बरसाए। भक्तों ने जय श्रीराम का जयकारे लगाए और रथ में भगवान के दर्शन किए। ढोल-नगाड़ों के साथ झंडे लेकर भक्त रथ के आगे चल रहे थे। इस रथ के वाहन के चारों तरफ श्रीराम से जुड़े प्रसंगों की झांकियां थी।

अगरबत्ती बनाने में लगे 8 महीने

गुजरात के वडोदरा निवासी विहिप कार्यकर्ता विहाभाई करशन भाई भरवाड़ा ने बताया कि इस अगरबत्ती को बनाने का काम मई में ही शुरू कर दिया था। इसको बनाने में करीब 8 महीने लगे। यह अगरबत्ती राम मंदिर अयोध्या में 45 दिन तक जलेगी। 15 से 20 किलोमीटर तक के एरिया में इसकी खुशबू रहेगी।

अगरबत्ती के निर्माण में गाय के घी और हवन सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। इसका वजन 3428 किलोग्राम है। लागत करीब 5 लाख रुपए बताई जा रही है। अगरबत्ती लेकर रथ प्रतिघंटा पांच किलोमीटर चल रहा है। इसके साथ 125 से अधिक भक्त हरिनाम कीर्तन करते हुए चल रहे हैं।