4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उल्लास का महापर्व, चहुंओर जगमगाहट

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
dausa diwali

उल्लास का महापर्व, चहुंओर जगमगाहट

दौसा. दीपोत्सव को लेकर हर तरफ उल्लास छाया हुआ है। घर व प्रतिष्ठान रोशनी से जगमग हैं। पांच दिवसीय त्योहार पर बुधवार को दीपावली पर लक्ष्मी पूजन, गुरुवार को गोवर्धन पूजा व शुक्रवार को भाई-दूज मनाई जाएगी। इस त्योहार पर बाजारों जमकर खरीदारी हो रही है। दुकानों पर ग्राहकों की कतार लगी रही, लोगों ने जमकर खरीदारी की। इधर, मंगलवार को रूप चतुर्दशी पर महिलाओं ने ब्यूटी पार्लरों व घरों में शृंगार किया। वहीं लोग अपने मकानों की सजावट में लगे रहे। वाहनों में भी जोरदार भीड़ देखी गई। लोग दीपावली मनाने के लिए अपने घर जा रहे थे। बस व ट्रेनों में यात्रियों की जमकर भीड़ देखी गई।


जिला मुख्यालय समेत सभी कस्बों एवं बड़े शहरों में मंगलवार को दुकानों पर कपड़े व अन्य सामान की जमकर खरीदारी हुई। दुकानदारों ने भी दुकानों को दुल्हन की तरह सजाया। सुबह से शाम तक ग्राहकों की जमकर भीड़ देखी गई। कई जगह जो जाम की स्थिति पैदा हो गई।


सजी मिठाई की दुकानें


दीपावली व गोवर्धन के त्योहार पर घरों में पकवान बनाए जाएंगे। दीपावली के दिन हलवा, पुरी व अन्य कई प्रकार के व्यंजन बनाने हैं। साथ ही दुकानों से मिठाइयां लाने की परम्परा भी है। यही कारण है कि शहर व गांवों में मिठाइयों की दुकानों पर जमकर भीड़ देखी जा रही है। जिला मुख्यालय पर डोवठा, बर्फी, सोनपपड़ी, गुलाब जामुन व फीणी समेत कई प्रकार की मिठाइयां खरीदने वालों की भीड़ देखी जा रही है। गोवर्धन पर चूरमा-बाटी बनाया जाता है।

किसी के घर पहुंच रहे थे तो कोई बाजार से ला रहा था दीपक


दौसा ञ्च पत्रिका. दीपावली पर भले ही इलेक्ट्रॉनिक दीपकों का के्रज बढ़ गया है, लेकिन पूजा अर्चना के लिए तो लोग मिट्टी की सराय व दीपक ही खरीद रहे थे। ग्रामीण इलाकों में तो कुम्हार लोगों के घर ही दीपकों की सप्लाई कर रहे थे तो शहरी इलाकों में लोग बाजार से दीपक ले जाकर मकानों रख रहे थे। दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के लिए गन्ने व सीताफल भी लोगों ने खरीदे। शहर में ठेलों पर सीताफल व प्रसाद आदि बिकते देखे गए।