5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विधायक ने झाडू लगाकर की अभियान की शुरुआत

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण स्वच्छता ही सेवा 2018 अभियान
2 min read
Google source verification
The legislator launches a sweep boom

विधायक ने झाडू लगाकर की अभियान की शुरुआत

दौसा . स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण स्वच्छता ही सेवा 2018 अभियान की शुरुआत शनिवार को जिला परिषद कार्यालय परिसर से की गई। मुख्य अतिथि दौसा विधायक शंकर शर्मा रहे। अध्यक्षता सीईओ राजेंद्रप्रसाद चतुर्वेदी ने की। इस मौके पर जिला परिषद कार्यालय के सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने मिलकर विधायक के नेतृत्व में जिला परिषद परिसर क्षेत्र की साफ सफाई की। शर्मा ने कहा कि स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत जैसे महत्वाकांक्षी अभियान को सफल बनाने के लिए स्वच्छ भारत मिशन स्वच्छता ही सेवा अभियान के सफल क्रियान्वयन की सख्त आवश्यकता है और यह जनजागृति का कार्य है जिसमें सभी का सहयोग अति आवश्यक है। सभी मिलकर अपने आसपास के क्षेत्र एवं परिसर की सफाई नियमित करने का यदि संकल्प लें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को निश्चित रूप से सफलता प्राप्त होगी। इस दौरान एसीईओ सुरेन्द्र मीना, बनेसिंह, ओमप्रकाश शर्मा, एडीईओ मनीषा शर्मा, नवीनकुमार सैनी, शंकर शर्मा आदि मौजूद थे। इसी तरह नगर परिषद की ओर से स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता ही सेवा 2018 अभियान की शुरुआत की गई। इसमें नगर परिषद के कर्मचारियों ने सोमनाथ व आगरा रोड पर सफाई कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। कनिष्ठ अभियंता अंकित अग्रवाल के अनुसार दो अक्टूबर तक चलने वाले अभियान के तहत स्वच्छता शपथ, प्रतियोगिताएं, श्रमदान सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर राजेश गौतम, सुरज्ञान गुर्जर आदि मौजूद थे।

बांदीकुई . स्थानीय रेल प्रशासन की ओर से शनिवार को स्वच्छता अभियान के तहत सफाई कर श्रमदान किया गया। उन्होंने रेलवे स्टेशन व आस-पास क्षेत्र में सफाई की, वहीं यात्रियों व उपस्थित लोगों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित किया। टीआई ओमप्रकाश शर्मा, स्टेशन अधीक्षक एसके बुंदेला, एचआई विकास मीणा, उमेश शर्मा, एटीएस इंस्ट्रेक्टर नत्थूलाल, एसएसई हरिमोहन मीणा, मनीष कुमार, राजकुमार, हरकेश एवं रामनिवास आदि मौजूद थे।

लालसोट. पंचायत समिति में शनिवार को विकास अधिकारी रामअवतार मीना के नेतृत्व में पंचायत समिति परिसर को स्वच्छ रखने के तहत सफाई अभियान शुरू किया गया। कर्मियों ने झाडू लगाकर पूरे परिसर की साफ-सफाई की। इस दौरान कैलाश प्रसाद मीना, राजेन्द्र शर्मा, लेखराज आदि थे।(नि.सं.)