4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भगवान महावीर की शोभायात्रा निकाली

पंचमी उत्सव पर कलशाभिषेक व सांस्कृतिक कार्यक्रम
2 min read
Google source verification
the-procession-of-lord-mahavir

भगवान महावीर की शोभायात्रा निकाली

लालसोट. भाद्रपद माह समापन के साथ जैन समाज के तत्वावधान में शनिवार को जैन नसियां परिसर में श्रीजी के कलशाभिषेक के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। भगवान महावीर की शोभयात्रा निकाली गई। समाज का स्नेह मिलन समारोह भी हुआ। भादवे की समाप्ति के बाद हर वर्ष की भांति जैन समाज की ओर से पंचमी उत्सव पर शनिवार को जैन नसियां परिसर में सुबह से देर रात्रि तक विभिन्न संास्कृतिक कार्यक्रम हुए।

सुबह 8 बजे छोटे जैन मंदिर से भगवान महावीर की शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली गई जो बौंली बाजार, झरण्डा चौक, जवाहर गंज, सडक मार्ग होते हुए जैन नसियां पहुंची। शोभायात्रा में मां स्यादवाद मति जयघोष सवाईमाधोपुर की महिलाओं ने शानदार प्रस्तुति दी। लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। जैन नसियां में चौबीस भगवान विधान की मण्डल पूजन संगीतमय तरीके से की गई। अध्र्य चढ़ाया गया। श्रीजी के कलशाभिषेक भी किए गए। नाटक एवं एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तथा हाऊजी का कार्यक्रम भी हुआ।(नि.सं.)

अन्धविश्वास मिटाने के लिए दी आहुतियां
दौसा . नई मंडी रोड स्थित गोविन्द नगर में चार दिवसीय यजुर्वेद परायण महायज्ञ के दूसरे दिन अंध विश्वासों को मिटाने के लिए आहुतियां दी गई। आयोजक नगर परिषद पार्षद अरविंदसिंह गुर्जर ने बताया कि यज्ञ स्वाइन फ्लू निवारण यज्ञ समिति जयपुर के संयोजक एवं सार्वदेशिक आर्य युवक परिषद के प्रदेशाध्यक्ष यशपाल के मार्गदर्शन में चल रहा है। आचार्य ऊषुर्वुध यज्ञ के ब्रह्मा तथा आर्ष गुरुकुल की आचार्य स्मृति व आचार्य रचना सश्वर वेदपाठ कर रही है। भूपेंद्र सिंह भजनोपदेशक लेखराज शर्मा तथा ओमप्रकाश राघव जोशीले ईश्वरभक्ति, राष्ट्रभक्ति व समाज सुधार के गीत - संगीत से मंत्रमुग्ध कर रहे हैं। यशपाल ने आह्वान किया कि सार्वभौमिक सर्वमान्य वैदिक मार्ग पर चलकर मिथ्या अंधविश्वासों से बचें। तभी सुख शांति व आनंद की अनुभूति प्राप्ति होगी। उन्होंने बताया कि तीस सितम्बर को कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी केसरलाल मीणा आदि मौजूद रहेंगे।

सेवा ही सच्ची पूजा है-योगी प्रेमदास
दौसा . स्वामी नारायण सतसंग मण्डल के तत्वावधान में नया कटला दौसा में सत्संग हुअ। योगी प्रेमदास स्वामी ने कहा की कि मनुष्य की जिंदगी पानी के बुलबुले के समान है। कब यह बुलबुला फूट जाए, कब ऊपर वाले का बुलावा आ जाए, यह वक्त तय नहीं है। बाहर निकली हुई सांस दोबारा लौटेगी या नहीं, इसका भी कोई भरोसा नहीं है।

नर सेवा ही नारायण सेवा है। सेवा ही सच्ची पूजा है। उन्होंने अक्षरधाम मंदिर दौसा में स्वामीनारायण संप्रदाय द्वारा किए जा रहे सेवा प्रकल्प तथा मूर्ति प्रतिष्ठा महोत्सव की जानकारी दी। इस अवसर पर सत्यनारायण रावत, पंकज रावत रोटरी क्लब से शिवशंकर सोनी, रूपेश खण्डेलवाल, नवल खण्डेलवाल, मनीष खण्डेलवाल, पीयूष झांगीनिया, संजय जैन, पंकज, अशोक गुप्ता, दीपक खण्डेलवाल, कपिल राजोरिया, सतीश पारीक, आदि मौजूद थे।