5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोलमा देवी व सविता मीना में चले व्यंग्य-बाण

The satirical arrows in Golma Devi and Savita Meena: छात्रसंघ कार्यालय उद्घाटन समारोह
2 min read
Google source verification
गोलमा देवी व सविता मीना में चले व्यंग्य-बाण

गोलमा देवी व सविता मीना में चले व्यंग्य-बाण

दौसा. पंडित नवलकिशोर शर्मा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को छात्रसंघ कार्यालय उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री गोलमा देवी व कार्यक्रम अध्यक्ष लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रही सविता मीना के बीच चले व्यंग्य बाण चर्चा का विषय बन गए।

The satirical arrows in golma devi and Savita Meena


दरअसल गोलमा देवी ने सम्बोधन के दौरान कहा कि कॉलेज में पानी की कमी है। मैदान खराब हालत में है। सरकार के पास बजट की कोई कमी नहीं है। विधायक को दो करोड़ रुपए सालाना मिलते हैं। गोलमा ने सविता मीना को इंगित करते हुए कहा कि पूरी सरकार इनके पास है, कॉलेज के काम करवाने चाहिए। साथ ही देशी अंदाज में बोलते हुए कईशब्दबाण भी चलाए। उन्होंने कॉलेज में पानी की व्यवस्था कराने की घोषणा की।साथ ही छात्रों को महिलाओं व बालिकाओं के प्रति अच्छा आचरण रखने की हिदायत दी।


सविता मीना के सम्बोधन के बाद गोलमा देवी ने माइक लेते हुए व्यंग्य कर दिया कि कोईघोषणा तो सरकार ने की ही नहीं। इस पर सविता मीना का मिजाज हल्का सा तल्ख हो गया और पांडाल में भी सन्नाटा छा गया। सविता मीना ने बोला कि गोलमा काकी कुछ भी कह सकती हैं। विधायक को तो दो करोड़ मिलते हैं। सांसद को पांच करोड़ मिलते हैं। वे भी करवा सकते हैं कार्य। उनका दुर्भाग्य है वे सांसद बन नहीं सकी, अन्यथा वे ही करवा देती कार्य। विधायक दौसा के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।

यह सुन गोलमा देवी ने बोला कि 'गुस्सा हो गईलगती होÓ। इस पर सविता देवी ने कहा कि गुस्सा नहीं हुई, वे तो अपनी बात कह रही हैं। इसी के साथ माहौल सामान्य हो गया और सब खिलखिला उठे। इससे पहले अपने संबोधन में सविता मीना ने कॉलेज विकास में सहयोग करने का भरोसा दिया तथा विद्यार्थियों से समरसता का माहौल बनाकर रहने का आह्वान भी किया।


समारोह में विशिष्ट अतिथि सिकंदर वधावन, हनुमानसहाय शर्मा, रामधारी मीना, केदारप्रसाद मीना, प्राचार्यडॉ. एसडी गुप्ता, डॉ. देवेश सूद, निहारिका मीना आदि थे। छात्रसंघ अध्यक्ष दिलीपकुमार मीना, उपाध्यक्ष अजीतकुमार शर्मा, महासचिव हृदेश साहनी व संयुक्त सचिव अभिनव शर्मा ने पीजी स्तर पर विषय खुलवाने, पुस्तकालयाध्यक्ष व शारीरिक प्रशिक्षक का पद भरवाने, पानी की व्यवस्था आदि कई मांगें अतिथियों से की। शुरुआत में अतिथियों ने कार्यालय का फीता काटकर पदाधिकारियों को सीट पर बैठाया।


इस मौके पर डॉ. देवेन्द्र बरोला, डॉ. एचएन गुप्ता, डॉ. सतीश सिंहल, डॉ. रेनू मीना, डॉ. जसलीन कौर, जलेन्द्र शर्मा, प्रीतिपाल सिंह सहित कई मौजूद रहे।


दिशा ने प्रस्तुति से लुभाया


समारोह के दौरान कन्या भू्रण हत्या को लेकर बाल कलाकार दिशा मीना की प्रस्तुति ने दर्शकों के मन को छू लिया। वहीं कईयुवाओं व दंगल कलाकारों ने भी प्रस्तुति दी। समारोह में छात्रसंघ पदाधिकारियों के परिजनों का भी सम्मान किया गया। छात्र नेता धुंधीराम मीना व रितेश पारीक का भी सम्मान हुआ।

The satirical arrows in Golma Devi and Savita Meena