5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चोरों की धमाचौकड़ी, एक ही रात में दो सूने मकानों के तोड़े ताले

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification

दौसा

image

Nidhi Mishra

Feb 24, 2019

1

theft in two house

लालसोट/ दौसा। दौसा जिले के लालसोट उपखंड मुख्यालय पर लगातार जारी सूने मकानों में चोरियों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात को शहर के विभिन्न इलाकों में दो चोरी की घटनाओं में अज्ञात चोरों ने हजारों रुपए की नगदी व जेवरात चुरा ली है। अज्ञात चोरों ने शहर की जगदंबा कॉलोनी व सरस्वती विहार कॉलोनी के दो सूने मकानों के ताले तोड़कर वहां मौजूद हजार रुपए की नकदी वो जेवरात चुरा ले गए। घटना की जानकारी आज सुबह उस वक्त मिली जब पड़ोसी ने दोनों मकानों के गेट खुले हुए देखे। घटना की जानकारी मिलने पर लालसोट थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनाओं का जायजा लिया। वहीं दूसरी ओर शहर में जारी लगातार चोरी की वारदातों से आमजन में गहरा रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि पर्याप्त पुलिस गश्त के अभाव में शहर में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं।