5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

औजार दुकान में छोड़ गए चोर, जांच करने आई पुलिस को भी नहीं दिखा

सामने आई लापरवाही, 30 लाख के मोबाइल चोरी का मामला
2 min read
Google source verification
Thieves left in the tool shop, did not show the police to investigate

औजार दुकान में छोड़ गए चोर, जांच करने आई पुलिस को भी नहीं दिखा

दौसा. शहर के लालसोट रोड स्थित पूनम टॉकिज के सामने 14 फरवरी तड़के सवा चार बजे मोबाइल की दुकान में हुई चोरी के आरोपियों को कोतवाली थाना पुलिस दूसरे दिन शुक्रवार को भी नहीं पहुंच पाई। कोतवाली थाने से मात्र 200 मीटर की दूरी पर स्थित झलक मोबाइल प्वाइंट पर तड़के आठ चोर करीब 30 लाख रुपए के करीब 300 मोबाइल चुरा ले गए थे। इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक राजेन्द्र त्यागी, कोतवाली थाना प्रभारी एवं थाने की स्पेशल टीम ने दुकान का मौका मुआयना किया। पुलिस ने जांच में कितनी लापरवाही बरती, इसकी बानगी शुक्रवार को सामने आई। दुकान मालिक शिवकुमार गुप्ता को काउंटर के नीचे शटर काटने के काम लिया गया लोहे का कटर मिल गया, जबकि पुलिस एक दिन पहले जांच कर के गई थी। इसके बाद पुलिस अधिकारी फिर दुकान में पहुंची। इधर, पुलिस उपाधीक्षक राजेन्द्र त्यागी ने बताया कि पुलिस की टीमें कोतवाली थाना प्रभारी के नेतृत्व में चोरी के खुलासे के लिए निरन्तर प्रयास कर रही हैं। उल्लेखनीय है कि दौसा शहर में पिछले एक महीने से चोरी की वारदातें बढ़ रही है। इससे शहरवासी असुरक्षित महसूस करने लगे हैं।


सरोज हत्याकाण्ड: मृतका की बहन व प्रेमी निकला आरोपी
दुब्बी . कैलाई गांव में एक फरवरी को सरोज उर्फ गौरी महावर की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मृतका को उसकी बड़ी ***** व पडौसी ने मिलकर हत्या कर शव को पंखे से लटका दिया था। बाद में जयपुर मजदूरी करने गए मृतका के पिता को घटना से अवगत कराया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर परिजनों को सुपुर्द किया था। इस पर पिता रामकिशन महावर नेे सिकन्दरा थाना में 11 फरवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी बेटी को मारकर पंखे से लटकाया गया है। इस पर वृत्ताधिकरी रामकृष्ण के नेतृत्व मे टीम गठित कर मृतका के पड़ौसी सोनू महावर से कड़ी पूछताछ की। इसमें उसने बताया कि उसका मृतका की बड़ी ***** ज्योति उर्फ नीलम के बीच अवैध संबंध हैं। इसका पता चलने व माता पिता को बताने को लेकर बाधक बनी मृतका सरोज को रास्ते से हटाने की सोची। उन्होंने 1 फरवरी को पिता जयपुर काम पर जाने व माता मनरेगा में काम पर जाने का मौका पाकर नीलम ने अपने दोस्त सोनू महावर को घर बुलाया व दोनों ने मिलकर मृतका सरोज के मुंह को दुपट्टे से बांध दिया व उसका गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में दोनों ने लूगड़ी से कमरे के अन्दर लगे पंखे पर मृतका को लटका दिया। पुलिस ने दोनों आरोपी सोनू महावर व मृतका की बड़ी ***** ज्योति उर्फ नीलम को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया।

कानून व्यवस्था पर चर्चा
मेहंदीपुर बालाजी. पुलिस अधीक्षक प्रहलादसिंह कृष्णियां ने बालाजी थाने पहुंचकर गुर्जर आंदोलन व कानून व्यवस्था के बारे में थाना प्रभारी भगवानसिंह से जानकारी ली। शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।