4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पानी खरीदकर बुझा रहे हैं प्यास, पांच वर्ष से सूखी पड़ी है टंकी

- निहालपुरा गांव में दम तोड़ती जनता जल योजना
less than 1 minute read
Google source verification
पानी खरीदकर बुझा रहे हैं प्यास, पांच वर्ष से सूखी पड़ी है टंकी

सिकंदरा के समीप निहालपुरा में सूखी पड़ी पानी की टंकी।

सिकंदरा. गर्मी की शुरुआत होने से पूर्व ही ग्रामीणों को हलक तर करने के लिए भटकना पड़ रहा है। निहालपुरा गांव में जनता जल योजना के तहत बनी टंकी पिछले पांच वर्ष से पानी के अभाव में सूखी पड़ी है। एक ओर जहा पेयजल किल्लत के कारण लोगों को भटकना पड़ रहा है वहीं अधिकारियों की उदासीनता के कारण ग्रामीणों को टैंकर का पानी रुपयों में खरीदकर प्यास बुझानी पड़ रही है। ग्रामीण सूखी टंकी में पानी चढ़ाने के लिए कई बार अधिकारियों से शिकायत कर चुके है। इसके ावजूद अधिकारी समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे है।

ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत के अधीन संचालित जनता जल योजना की टंकी में एक किलोमीटर दूर स्थित रामदेव मंदिर के समीप ट्यूबवैल से पानी आता था। रास्ते में पाइप लाईन के लीकेज होने के कारण पानी व्यर्थ बह जाता है। टंकी में पिछले पांच वर्ष में एक बार भी पानी नहीं चढ़ा। इस कारण ग्रामीणों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। निहालपुरा मुख्य गांव, खानपुर व गोला का बास ढाणियों में लोगों को 300 रुपए प्रति टंैकर के हिसाब से पानी खरीदकर प्यास बुझानी पड़ रही है। लोगों को दो दिन में एक बार टैंकर खरीदना पड़ता है। इससे ग्रामीणों के हजारों रुपए प्रतिमाह का खर्चा प्यास बुझाने में ही चला जाता है।

ग्रामीणों ने पेयजल समस्या को लेकर कई बार सरपंच रेणूदेवी को भी अवगत कराया, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। सिकराय के विकास अधिकारी राजेश मीनाका कहना है कि ग्राम विकास अधिकारी को पंचायत में प्रशासक नियुक्त किया गया है। गर्मी से पहले ही वित्तीय स्वीकृति जारी कर टंकी में पानी चढ़ाया जाएगा।