5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवक के पास पाकिस्तान से आ रहे हैं धमकी भरे फोन, थाने में दी शिकायत

डोरिया कॉलोनी निवासी सतीश कुमार बैरवा ने बताया कि उनके पास 9 फरवरी को कॉल आया और कहा कि उसको करोड़पति बनने की लॉटरी निकली है।
less than 1 minute read
Google source verification

दौसा

image

Abdul Bari

Feb 17, 2019

दौसा.
जिला मुख्यालय की डोरिया कॉलोनी में रहने वाले एक युवक के पास पाकिस्तान से कोई व्यक्ति बार-बार फोन तथा व्हाट्सएप मैसेज कर धमका रहा है। इस मामले में युवक ने शनिवार को इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस थाने में भी दे दी है।

डोरिया कॉलोनी निवासी सतीश कुमार बैरवा ने बताया कि उनके पास 9 फरवरी को कॉल आया और कहा कि उसको करोड़पति बनने की लॉटरी निकली है। उसके बाद उसने देवी देवताओं पर भी अभद्र टिप्पणी की और गाली गलौज किया।

सतीश कुमार बैरवा ने बताया कि जब वह अभद्र भाषा प्रयोग करने लगा तो फोन काट दिया। इसके बाद फिर से 15 फरवरी को कॉल आया। उसने मैसेज किया कि आईएम पाकिस्तानी, यू मुस्लिम और नॉन मुस्लिम, रिप्लाई टैल मी फास्ट, इसके अलावा फोन करने वाला गुड मॉर्निंग आदि मैसेज भी कर रहा है। थाना प्रभारी गणपतराम चौधरी ने बताया कि इस मामले में युवक ने रिपोर्ट दी है। जिसकी जांच कराई जा रही है।