4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

#patrikaCoronaLATEST: नर्सिंगकर्मी समेत तीन कोरोना संदिग्ध मरीज भर्ती

#patrikaCoronaLATEST: Three corona suspected patients including nursing workers admitted: खास बात यह है कि दो मरीज विदेश से भारत आए हैं।
2 min read
Google source verification
#patrikaCoronaLATEST: नर्सिंगकर्मी समेत तीन कोरोना संदिग्ध मरीज भर्ती

#patrikaCoronaLATEST: नर्सिंगकर्मी समेत तीन कोरोना संदिग्ध मरीज भर्ती

दौसा. जिला अस्पताल में कोरोना वायरस से संदिग्ध मान कर चिकित्सकों ने तीन मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है।
जिला अस्पताल के पीएमओ डॉ. सीएल मीना ने बताया कि तीन मरीज भर्ती हुए हैं। इनमें से एक तो जिला अस्पताल का नर्सिंगकर्मी ही है। खास बात यह है कि दो अन्य मरीज हैं, वे विदेश से भारत आए हैं। उनके सैम्पल जांच के लिए भेजे गए हैं। इसके बाद ही पता लगेगा कि वे संक्रमित हैं या नहीं, लेकिन चिकित्सा विभाग पूरी तरह चौकन्ना है।

#patrikaCoronaLATEST


भागने का किया प्रयास


सूत्रों के अनुसार एक मरीज को तबीयत बिगडऩे के बाद जिला अस्पताल में दिखाने आया था, जिसको चिकित्सकों ने संदिग्ध बताया तो उसने भागने का प्रयास भी किया, लेकिन पुलिस की मदद से अस्पताल परिसर से ही उसको ढूंढ कर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया गया।


कोरोना का सदिग्ध व्यक्ति मिला, जांच का लिया नमूना


भाण्डारेज पत्रिका. कस्बे के समीप धोण्या वाली ढााणी में शुक्रवार को कोरोना का एक संदिग्ध मरीज मिला है। जिसे दौसा जिला चिकित्सालय के आईसोलेशन वार्ड भर्ती कराया गया हैं वही परिजनों की भी जांच की जा रही हैं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी अजंना भार्गव ने बताया कि स्थानीय निवासी एक जना गत 8 मार्च को दुबई से आया था, लेकिन 17 मार्च को तबीयत खराब होन पर भाण्डारेज सीएचसी में भी उपचार भी कराया, लेकिन स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर शुक्रवार को जिला चिकित्सालय में दिखाने गया। जहां आईसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया हैं।

दोपहर को सदिग्ध के परिजनों की जांच की गई थी।टीम ने संदिग्ध मरीज के आस-पास के पचास घरों में भी स्क्रीनिंग की है। दूसरी ओर क्षेत्र के कहीं गांवों में गत दिनों आए विदेशों से लोगों के घरों पर भी ग्राम विकास अधिकारी सहित अन्य स्थानीय कर्मचारी उन लोगों पर नजर जमाए हुए हैं। राजमार्ग स्थित एक निजी होटल में भी आए नीदरलेण्ड के 16 सदस्यीय दल की जानकारी दल ने जाकर ली हैं।

#patrikaCoronaLATEST