
पंचायत समिति से निकाली तिरंगा यात्रा में उमड़ी भीड़
बांदीकुई. भाजयुमो की ओर से पंचायत समिति परिसर से दुपहिया वाहन तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में विधायक अलकासिंह गुर्जर आगे चौपहिया वाहन में सवार होकर चल रही थी। पीछे-पीछे दोपहिया वाहनों पर कार्यकर्ता सवार होकर जयघोष लगाते हुए चल रहे थे। यात्रा का कई जगहों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
तिरंगा यात्रा कोर्ट तिराहा, नगरपालिका के सामने, स्टेशन रोड होते हुए गोकुल पैलेस पहुंच सभा में विसर्जित हुई। जहां विधायक ने कहा कि चुनाव नजदीक हैं। ऐसे में कार्यकर्ता क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों की आमजन को जानकारी दें और केन्द्र व राÓय सरकार की ओर से संचालित लोक कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कराएं। विधानसभा विस्तारक गोरधनसिंह जादौन ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर को मजबूत करें और चुनावी तैयारियों के लिए कमर कस लें।
जिला उपाध्यक्ष कैलाश पारीक, राजकिशोर बैरवा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष जयसिंह मानोता, नगर अध्यक्ष सुरेन्द्रमोहन तिवाड़ी, आभानेरी मण्डल अध्यक्ष सुमेरसिंह रलावता, बसवा अध्यक्ष रामधन मीणा, गुढ़ाकटला मूनीमसिंह, देलाड़ी नारायणलाल बैरवा, गुढ़ाकटला युवा अध्यक्ष पंकज शर्मा, महामंत्री महिपालसिंह शेखावत ने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने की बात कही।
इस मौके पर जिला मंत्री किशनलाल धपावन, मक्खन नीलोज, बसवा अध्यक्ष रणवीरसिंह दडग़स, नगर अध्यक्ष मनोज टोडवाल, सुरेन्द्र कट्टा, रामसिंह तंवर, पार्षद जगमोहन तंवर, मदनमाल, रमेशचंद सैनी, राधामोहन डंगायच, अभयशंकर विजय, मानसिंह भाण्डेड़ा, सुखराम लांगड़ी, उदयभानसिंह एवं पंकज इंदौरिया भी मौÓाूद थे।
आरोपी गिरफ्तार नहीं तो करेंगे धरना-प्रदर्शन
लालसोट. देवली, खेड़ली, किराड़ी, बालेरा, मिर्जापुरा एवं रामपुरा गांवों के कई ग्रामीणों ने गुरुवार को उपखण्ड अधिकारी सुनिल आर्य एवं पुलिस उपाधीक्षक मनराज मीना को ज्ञापन सौंपकर ग्राम देवली पावर हाउस के शिवालय की मूर्ति चुराने के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि कार्रवाई में विलम्ब किया गया तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि 26 अगस्त को शिव परिवार की मूर्ति चोरी एवं चबूतरे की तोडफ़ोड़ कर दी थी। इससे सर्वसमाज में धार्मिक भावना को आघात पहुंचा है। ज्ञापन देने में रामकिशोर, घनश्याम, रामप्रसाद, मीठालाल, हनुमान, रामलाल, नानगराम, अर्जुन लाल सहित कई ग्रामीण मौजुद थे। इस सम्बंध में पुलिस ने बताया कि प्रकरण की जांच जारी है। (नि.सं.)
Published on:
31 Aug 2018 09:32 am
