
ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, डेढ़ दर्जन घायल
बांदीकुई. श्यालोता के समीप टैक्टर-ट्रॉली के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसमें सवार करीब डेढ़ दर्जन महिला, बच्चे एवं पुरुष घायल हो गए। सभी को राजकीय सामुदायिक चिकित्सायल में भर्ती कराया। जहां से नौ जनों को गंभीरावस्था में जयपुर रैफर कर दिया। तिहाड़ी गांव से नारायणीधाम सवामणी कार्यक्रम में शामिल होकर लौटते समय श्यालोता के समीप घुमाव पर ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंतित्र होकर पलट गई।
हादसे में कमला, ममता, मोहित, दिलखुश, पिंकी, नीलम, आर्यन, कुंदन, भौंती, तारा, हंसराज, प्रियांशु, गुन्नु, प्रिया, निकिषा घायल हो गए। इनमें कमला, ममता, मोहित , दिलखुश, पिंकी, नीलम, आर्यन, कुंदन, भौंती, तारा को जयपुर रैफर कर दिया। सूचना पर बांदीकुई थाना पुलिस ने चिकित्सायल पहुंच घटना की जानकारी ली। इस दौरान लोगों की काफी संख्या में भीड़ एकत्र हो गई।
जयपुर से किराए पर ली कार, ड्राईवर को पटककर हुए फरार
दौसा. जयपुर से किराए पर कार लेकर दो जने ड्राईवर को शनिवार को गिरिराजधरण मन्दिर के समीप छोडकर कार लेकर भाग गए। लेकिर सदर पुलिस ने सर्तकता दिखाते हुए दोनों आरोपितों को दबोच लिया। मामले के अनुसार जयपुर से दो जने भानगढ जाने का हवाला देकर एक कार किराए पर ले आए। लेकिन ड्राईवर खो नागोरियन निवासी इमरान को गिरिराजधरण मन्दिर के पास पटककर कार लेकर फरार हो गए।
इस पर एसपी चूनाराम जाट के निर्देश पर सदर थानाधिकारी रामसिंह यादव के नेतृत्व में गठित टीम ने ओला कंपनी से संपर्क किया। इस पर कार की लोकेशन टे्रक करते हुए मानपुर थाने के बनेपुरा गांव से कार को बरामद कर आरोपित हेमराज को दबोच लिया। जबकि दूसरे आरोपित नाहरखेडा निवासी रामकेश को लालसोट से गिरफ्तार कर लिया गया।
सिलिकोसिस से श्रमिक की मौत
सिकंदरा. निहालपुरा गांव स्थित बड़ा नीम ढाणी में सिलिकोसिस से पीडि़त श्रमिक की शनिवार को मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रामकिशोर सैनी (45) पुत्र सेढूराम सैनी करीब तीन वर्ष से सिलिकोसिस से पीडि़त था। परिजनों ने पीडि़त का लाखों रुपये खर्च कर जयपुर, अलवर सहित कई शहरों के अस्पतालों में उपचार कराया, लेकिन राहत नहीं मिली। उल्लेखनीय है कि एक वर्ष पूर्व रामकिशोर के छोटे भाई कालूराम सैनी की भी सिलिकोसिस से मौत हो चुकी है।
Published on:
10 Jun 2018 08:42 am
