4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फोरलेन निर्माण की कछुआ चाल

परेशानी का सबब बनी
2 min read
Google source verification
Turtle trick of making forelane

फोरलेन निर्माण की कछुआ चाल

मेहंदीपुर बालाजी. आस्थाधाम बालाजी में करीब सालभर पूर्व शुरू हुआ सड़क निर्माण कार्य कछुआ चाल से चल रहा है। इससे श्रद्धालुओं समेत आमजन को परेशानी का सामना करना पड रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इसकी सुध नहीं ले रहे हैं। जानकारी के अनुसार देवस्थान विभाग द्वारा बालाजीधाम में सुविधाओं का विस्तार करने के लिए करीब दो वर्ष पूर्व प्लान बनाकर कई सुविधाओं के निर्माण के लिए करीब 45 करोड़ रुपए का बजट जारी किया था।
इसके तहत करीब 18 करोड़ रुपए की लागत से बालाजी मोड़ से बस स्टैण्ड तक फोरलेन सड़क व मुख्य बाजार में सीसी सड़क की चौडाईकरण के साथ ही बायपास निर्माण भी प्रस्तावित है।
ऐसे में टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद राज्य सड़क विकास निगम के निर्देशन में संवेदक द्वारा कार्य शुरू करते हुए मुख्य बाजार में बालाजी मंदिर तक सड़क चौड़ाईकरण कार्य पूरा कर दिया गया है, लेकिन फोरलेन सड़क निर्माण अभी सुस्त चाल से हो रहा है। कार्य एजेंसी की सुस्त रफ्तार व आरएसआरडीसी के अधिकारियों का ढुलमुल रवैया आमजन के परेशानी का कारण बना हुआ है। हालांकि अधिकांश हिस्से में फोरलेन का डामरीकरण कर दिया है, लेकिन बालाजी मोड़ के पास व एमकेपी अस्पताल के पास सड़क को लिंक नहीं करने से परेशानी झेलनी पड रही है। इसके साथ ही डिवाइडर का निर्माण भी अधूरा पड़ा है।

अधिकारियों का ढुलमुल रवैया
कस्बे में हो रहे विकास कार्यों के सुपरविजन के लिए सरकार द्वारा राजस्थान राज्य सड़क विकास निगम को नियुक्त किया गया था। निगम के एक अधिशाषी अभियंता व सहायक अभियंता को स्थाई रुप से कैम्प करके पूरी देखरेख के साथ निर्माण कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए हुए हैं, लेकिन आरएसआरडीसी के अधिकारी कभी-कभार ही कार्यों का निरीक्षण कर खानापूर्ति करने आते हैं। ऐसे में संवेदक का मनमर्जी पूर्ण रवैया आमजन पर भारी पड रहा है। संवेदक द्वारा अभी तक किसी भी कार्य पूरा नहीं किया गया है।
इस सम्बन्ध में आरएसआरडीसीस के एक्सईएन बीडी इंदोरा का कहना है कि आचार सहिंता के चलते बजट का आवंटन नहीं होने से कार्य की सुस्त रफ्तार हो गई है। बजट आवंटन के लिए पत्र लिख दिया है। बजट मिलते ही अधूरे कार्य जल्द पूरे कराए जाएंगे।

विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण
सिकराय. राजकीय महाविद्यालय सिकराय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में एक दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया। प्राचार्य महेशचंद मीणा ने बताया कि कार्यक्रम की थीम हरा भरा एवं स्वच्छ महाविद्यालय रखा गया। इसमें छात्राओं की लक्ष्मी बाई यूनिट और हाड़ी रानी यूनिट तथा छात्रों की सुभाष चंद्र बोस यूनिट व सरदार पटेल यूनिट ने साफ सफाई कार्य को अंजाम दिया। एनएसएस प्रभारी सुशील बसवाल ने छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना व उसके वास्तविक दायित्वों से अवगत कराया।