6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जेबतराशी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

- आरोपी भीड़भाड़ वाले स्थानों पर करते थे वारदात

2 min read
Google source verification
जेबतराशी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

सिकंदरा थाने में पुलिस की गिरफ्त में जेबकतरे।

दौसा. सिकंदरा चौराहे पर चार दिन पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के स्वागत कार्यक्रम के दौरान कई लोगों की जेब तराशी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि सिकंदरा चौराहा 27 मार्च को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के कार्यक्रम में 4 से 5 लोगों की जेब से रुपए एवं मोबाइल फोन चुरा लिए थे। इस मामले में थाना प्रभारी राजपाल यादव के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक हरिराम, कांस्टेबल दिलीप गुर्जर, ईश्वर गुर्जर व पन्नालाल की एक टीम गठित की गई। टीम ने सिकंदरा चौराहे पर 3 दिन तक भीड़भाड़ वाले स्थानों पर नजर बनाए रखी।
इसी बीच पुलिस ने सिकंदरा चौराहे से जेब तराशी करने वाले आरोपी प्रदीप बावरिया व पुरुषोत्तम बावरिया निवासी गोकुल नगर, कच्ची बस्ती, भरतपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी पुलिस थानों में जेब तलाशी के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। गौरतलब है कि भाजपा के कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष डॉ रतन तिवाड़ी, बहरावंडा मंडल अध्यक्ष गोपाल सैनी, भाजपा कार्यकर्ता आर पी सैनी सहित कई लोगों की जेब से रुपए एवं मोबाइल फोन चोरी हुए थे।

अज्ञात बीमारी से आधा दर्जन बकरियों की मौत
- पशुपालकों में भय
- गीजगढ़. ग्राम पंचायत फर्राशपुरा में अज्ञात बीमारी के चलते बुधवार को आधा दर्जन बकरियों की मौत हो गई। इसको लेकर पशुपालकों में भय बना हुआ है, वहीं पशुपालन विभाग के कर्मचारियों व चिकित्सक को सूचना देने के बाद भी ध्यान नहीं देने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। महेश गुर्जर ने बताया कि सिकन्दरा थानांतर्गत फर्राशपुरा गांव को शक्ति वाली ढाणी निवासी बनेसिंह गुर्जर की बकरियों में अज्ञात बीमारियों के चलते आधा दर्जन बकरियों की मौत हो गई। इसके पशुपालक को हजारों रुपए का नुकसान हो गया।
गत एक माह पूर्व भी गांव में बकरियों में बीमारी के चलते दर्जनों बकरियों की मौत हो गई थी जिसकी सूचना विभाग को देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। पीडि़त परिवार को सरपंच सायर देवी ने सांत्वना दी और पशुपालन विभाग के कर्मचारियों को समस्या से अवगत कराया। उन्होंने गांव के पशुओं में बीमारी की जानकारी कर टीकाकरण कराने की मांग की है।