
पतंग लूटने के लिए दौड़ रहे दो बालक कुएं में गिरे
सिकंदरा. थाना इलाके के राणोली गांव में रविवार को पतंग लूटने के लिए दौड़ रहे दो बालक पचास फीट गहरे सूखे कुएं में गिर गए। ग्रामीणों ने मशक्कत कर दोनों बालकों को कुएं से बाहर निकाला। दोनों को राजकीय प्राथमिक विद्यालय गढ़ में भर्ती कराया। एक बालक को गंभीर अवस्था देखते हुए चिकित्सकों ने जयपुर रैफर कर दिया।
हैड कांस्टेबल रघुवीर सिंह ने बताया जोगिन्द्र उर्फ पोला (11) पुत्र महेन्द्र सिंह राजपूत निवासी कुण्डाला ढाणी राणोली व निर्भय (11) पुत्र भगवान सहाय गुर्जर निवासी पंचोली ढाणी तन भगोरा राणोली गांव में पतंग लूटने के लिए दौड़ लगा रहे थे। इसी बीच गांव में स्थित 50 फीट गहरे सूखे कुएं में गिर गए। ग्रामीणों को इस बात पता चला तो रस्सियों की सहायता से दोनों बालकों को कुएं से बाहर निकाला। ग्रामीणों ने दोनों बालकों को अस्पताल में भर्ती कराया। निर्भय को जयपुर रैफर कर दिया।
युवक के स्वाइन फ्लू
दौसा ग्रामीण. जिला चिकित्सालय के कलेक्शन सेन्टर में सैम्पल लेने के बाद जयपुर से जांच में एक और मरीज के स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार बोरई निवासी एक युवक का शुक्रवार को सैम्पल लिया गया था। जयपुर में जांच के बाद गिर्राज (25) के स्वाइन फ्लू पॉजीटिव आया है। गौरतलब है कि जिला चिकित्सालय स्थित स्वाइन फ्लू सैम्पल कलेक्शन सेन्टर में 1 जनवरी से अभी तक 40 लोगों के सैम्पल लिए गए हैं। इनमें से 5 मरीजों के स्वाइन फ्लू पॉजीटिव आ चुका है।
बाइक सवार की मौत
दौसा ग्रामीण. सैंथल थाना क्षेत्र में शनिवार रात को एक बाइक सवार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। थाना प्रभारी नरेश शर्मा ने बताया कि बापी निवासी हनुमानसिंह (22) पुत्र देवीसिंह राजावत बाइक से जा रहा था कि सड़क मार्ग पर सामने से आ रही बाइक से टकरा गया। इससे दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
Updated on:
14 Jan 2019 08:22 am
Published on:
14 Jan 2019 08:22 am
