18 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Dausa Accident: भाई की शादी से दो दिन पहले 2 चचेरे भाइयों की मौत, बेकाबू कार ने मारी टक्कर, मातम में बदलीं खुशियां

Dausa Road Accident: लालसोट के पास लाडपुरा पुलिया पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। शादी की तैयारियों के बीच हुए इस हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया।

2 min read
Google source verification

दौसा

image

Rakesh Mishra

Apr 18, 2026

Dausa Accident, Dausa Road Accident, Dausa news Rajasthan, Lalsot road accident, Dausa accident news, Tonk Dausa highway crash, bike car collision Rajasthan, road accident Dausa district, fatal accident Lalsot, Rajasthan highway accident news, Jagasra village news, Meena community news Rajasthan, tragic accident Rajasthan, rural road safety Rajasthan, Dausa breaking news, Rajasthan crime and accident update, local news Dausa Rajasthan

मृतक श्रीराम मीणा और विराट मीणा। फाइल फोटो- पत्रिका

लालसोट। कोथून-लालसोट नेशनल हाईवे पर लाडपुरा पुलिया के पास शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। तेज रफ्तार और बेकाबू कार ने पीछे से टक्कर मारते हुए दोनों युवकों को कुचल दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

यह वीडियो भी देखें

पुलिस के अनुसार टोंक जिले के दतवास क्षेत्र के जगसरा गांव निवासी श्रीराम मीणा (25) पुत्र रोशनलाल मीणा और विराट मीणा (20) पुत्र शंकरलाल मीणा बाइक से लालसोट की ओर जा रहे थे। लाडपुरा पुलिया से कुछ दूरी पहले पीछे से तेज गति से आ रही एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और कार की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

दोनों को मृत घोषित किया

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हैड कांस्टेबल सीताराम गुर्जर ने बताया कि पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है और वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

मातम में बदली शादी की खुशियां

इस हादसे ने एक परिवार की खुशियों को गहरे दुख में बदल दिया। निवाई पंचायत समिति के सदस्य हंसराज मीणा और अन्य परिजनों ने बताया कि श्रीराम मीणा के बड़े भाई किशनलाल की शादी 20 अप्रेल को तय है। 16 अप्रेल को लग्न समारोह आयोजित हुआ था। उसी कार्यक्रम के लिए लाए गए स्टील के बर्तनों में से बचे हुए सामान को लौटाने के लिए दोनों भाई लालसोट जा रहे थे।

हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जिस घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां अचानक मातम पसर गया। श्रीराम मीणा चार भाइयों और एक बहन में से एक थे। उनका दो साल का बेटा है और वे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। वहीं विराट मीणा 12वीं कक्षा का छात्र था और उसके पिता शंकरलाल मीणा पेशे से हलवाई हैं। इस दुखद घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और लापरवाह वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।