6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तालचिड़ा घाटी में पलटा जुगाड़, दो महिलाओं की मौत, दो दर्जन लोग घायल

- घटवासन माता के यहां सवामणी में जीमण के बाद जुगाड़ में सवार होकर डोरोली आ रहे थे लोग
2 min read
Google source verification

दौसा

image

Mahesh Jain

Oct 24, 2018

तालचिड़ा घाटी में पलटा जुगाड़, दो महिलाओं की मौत, दो दर्जन लोग घायल

तालचिड़ा घाटी में पलटा जुगाड़, दो महिलाओं की मौत, दो दर्जन लोग घायल

दौसा/गीजगढ़. गुढ़ाचन्द्रजी स्थित घटवासन माता मंदिर पर बुधवार शाम को सवामणी में जीमण के बाद दो दर्जन लोगों से भर आ रहा जुगाड़ तालचिड़ा की घाटी में पलट गया। हादसा में दो महिलाओं की मौत हो गईऔर दो दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में अधिकांश महिलाएं ही है। मेहंदीपुरबालाजी थाना पुलिस ने पहले तो घायलों को गीजगढ़ व सिकंदरा अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद करीब डेढ़ दर्जन घायलों को जिला अस्पताल मेंभर्ती कराया दिया। इनमें से जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने डोरोली निवासी मीरादेवी मीना(55) व विमला देवी प्रजापत (58) को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।


जानकारी के अनुसार अलवर जिले के रैणी इलाके के डोरोली गांव से जुगाड़ व अन्य वाहनों में सवार होकर लोग गुढ़ाचन्द्रजी स्थित घटवासन माता मंदिर पर सवामणी में भाग लेने आए थे। सवामणी में जीमण के बाद सभी लोग वाहनों से रवाना हो गए। तालचिड़ा की खतरनाक घाटी में वापस आते वक्त जुगाड़ असंतुलित होकर पलट गया। इस जुगाड़ में दो दर्जन से अधिक सवारियां भरी हुईथी। जुगाड़ पलटे ही घायलों की चीख-पुकार मच गई। आसपास से लोग भाग कर आए और वे घायलों को सम्भालने में लग गए। घायलो में अधिकांश महिलाएं शामिल है ।


इधर हादसे की सूचना पर जिला अस्पताल में पीएमओ डॉ. बीके बजाज, डॉ. रकम सिंह, डॉ. दिनेश मीना, डॉ. विनोद मीना, डॉ. केसी शर्मा समेत कईचिकित्सकों की टीम घायलों के उपचार में जुटी थी।

ये हुए घायल
पुलिस ने बताया कि घायलों मे मोटा देवी(60), विमला देवी (40), धर्मसिंह (30) ,लखन(14), लवली (21), लाली(30) ,रिंकी (20),कम्मो (50), हेमा (15), संतरा(13), सोमा (60), मनीषा(20), गिन्नो (40), हेमा(15) ,धोल्या राम (22) , कम्पूरी देवी (60), शीला देवी (30), अनिता(15), मनीषा (18), गुड्डी(30), लखन मीना (13) को दौसा रैफर कर दिया। वहीं मीरा व विमला देवी की मौत हो गई।


मदद के लिए उमड़े ग्रामीण
घटना के बाद सीएचसी गीजगढ़, सीएचसी सिकंदरा व जिला अस्पताल में आसपास के बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। चिकित्सकों की टीम भी मय स्टाफ उपचार के लिए जुट गई। जिला अस्पताल में मेहंदीपुर थाना प्रभारी भगवान सिंह मय जाप्ते पहुंच गए। वहीं ंगीजगढ़ पुलिस चौकी प्रभारी हरिराम ने भी घटना की जानकारी ली।