5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेखौफ हुआ बजरी माफिया, खनिज विभाग के दल पर हमला

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
lalsot news

बेखौफ हुआ बजरी माफिया, खनिज विभाग के दल पर हमला

लालसोट. क्षेत्र में बजरी परिवहन के अवैध कार्य को अंजाम देने वाला गिरोह अब बेखौफ होता जा रहा है। शुक्रवार रात्रि लालसोट शहर के पास डिडवाना गांव में जब खनिज विभाग के दल ने बजरी भरे ट्रेलर को जब्त करने का प्रयास किया तो बजरी माफिया गिरोह ने कार से टक्कर मार जान से मारने का प्रयास किया। दो बार सरकारी वाहन को टक्कर मारते हुए क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर लालसोट व रामगढ़ पचवारा थाना पुलिस का जाप्ता मौके पर पहुंचा। वहीं खनिज विभाग के दल ने बजरी भरे पांच डंपर व ट्र्रेलर को जब्त करने में सफलता भी प्राप्त की।


खनिज अभियंता रमेशचंद लोदीवाल ने शनिवार शाम लालसोट थाने में दिए परिवाद में बताया कि शुक्रवार रात वे स्वयं एवं सहायक अभियंता पिंकराव, सर्वेयर विश्राम मीना, सोनू अवस्थी एवं पुलिस जाप्ता लालसोट शहर के पास डिडवाना गांव में बजरी भरे वाहनों की रोकथाम के लिए ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान लालसोट शहर की ओर से बजरी भरे आठ ट्रेलर व दो डंपर आते दिखाई दिए। इन वाहनों के आगे एक कार भी आ रही थी। बजरी भरे वाहनों को रोकने का प्रयास करने के दौरान पांच वाहन तो चैकिंग के लिए रुक गए, लेकिन शेष पांच वाहनों को कार में सवार कुछ जनों ने मौके से वाहन को भगा ले जाने का इशारा कर दिया।

मौके से भाग रहे पांच वाहनों का जब खनिज विभाग के दल ने पीछा किया तो पीछे आ रही एक अन्य कार ने सरकारी वाहन को पीछे से टक्कर मारते हुए जान से मारने का प्रयास किया और आगे चल रही कार ने पीछे मुड़ कर सरकारी वाहनों को आगे से भी टक्कर मार दी। जिससे सरकारी वाहन में सवार खनिज विभाग का दल भयभीत हो गया। लालसोट पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। (नि.प्र)