6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समझ लो मोल, पानी की बूंद-बूंद है अनमोल

विश्व जल दिवस आज

2 min read
Google source verification
समझ लो मोल, पानी की बूंद-बूंद है अनमोल

समझ लो मोल, पानी की बूंद-बूंद है अनमोल

दौसा. जिले में पानी की भीषण किल्लत है। बांध-तालाब समेत अधिकतर जलस्त्रोत सूखे पड़े हैं। नलकूपों से जमीन का पानी खींचकर प्यास बुझाई जा रही है। नतीजतन अब भूमिगत जल भी पाताल की ओर चला जा रहा है। कई हैण्डपंप व एकलबिंदु तो सूख चुके हैं। पेयजल की दृष्टि से जिले में हालात दिन-प्रतिदिन बिगड़ते जा रहे हैं। गर्मी की शुरुआत से ही लोग सड़कों पर उतरने लगे हैं। ऐसे में आगामी माह मुश्किल भरे रहने की आशंका है। सरकार ने पेजयल के लिए ईसरदा बांध परियोजना स्वीकृत की है, लेकिन अभी दो-तीन साल तक इससे पानी मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। टैंकरों से आपूर्ति नाकाफी है।

मितव्ययता की आदत डालें
अंधाधुंध जलदोहन के चलते आज हालात बिगड़ गए हैं। भूजल स्तर लगातार घटता जा रहा है। कई जगह तो जमीन की कितनी ही खुदाई कर लो, पानी निकलता ही नहीं है। ऐसे हालातों में हर व्यक्ति को अपने आप पानी की महत्व समझते हुए मितव्ययत की आदत डालनी होगी। बेवजह पानी की बर्बादी रोकनी चाहिए। घरों से लेकर कार्यालय व प्रतिष्ठान आदि पर वर्षा जल पुनर्भरण के लिए टांकों का निर्माण कराकर बारिश का पानी उसमें डाला जाए। इसके लिए जिला कलक्टर के मार्गदर्शन में जिले में अभियान भी चलाया जा रहा है। जलस्त्रोतों में पानी लाने के लिए रुकावटों को दूर करने की आवश्यकता है।
महेश आचार्य, समन्वयक वर्षा जल पुनर्भरण कार्यक्रम दौसा

दौसा शहर की तस्वीर
जरूरत- 110 लाख लीटर
उपलब्धता - 40 लाख लीटर
बीसलपुर से आवक-23 लाख
चालू नलकूप- 24
सप्लाई- 4-5 दिन में एक बार
सप्लाई समय- 30 से 45 मिनट तक
यूं बुझा रहे प्यास- कैम्पर व टैंकरों से पानी खरीदकर

बसवा. कस्बे में व्याप्त पेयजल समस्या के निस्तारण को लेकर ग्रामीणों ने जलदाय विभाग कार्यालय पहुंचकर कनिष्ठ अभियंता के नाम कर्मचारी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया कि गर्मी की शुरुआत में ही कस्बे में पेयजल आपूर्ति ठप हो चुकी है। करीब 8 से 10 दिनों में पानी की सप्लाई की जा रही है, लेकिन वह भी खारा व दूषित पानी आता है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि पानी की समस्या का शीघ्र निराकरण किया गया तो जलदाय विभाग कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान मनोहर सोडिया, श्यामसुंदर व्यास, बबलू सैनी, पिंकू बालावत, नरेंद्र सेन, अनिल दाधीच, भूपेंद्र आदि
उपस्थित रहे।