5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अनूठा प्रदर्शन: पानी के लिए कलक्ट्रेट पर नाची महिलाएं

ईस्ट कैनाल चम्बल परियोजना से रेहडिय़ा बांध को जोडऩे की मांग, मांग नहीं मानी तो सीएम की यात्रा का होगा विरोध
2 min read
Google source verification

दौसा

image

Mahesh Jain

Sep 15, 2018

अनूठा प्रदर्शन: पानी के लिए कलक्ट्रेट पर नाची महिलाएं

अनूठा प्रदर्शन: पानी के लिए कलक्ट्रेट पर नाची महिलाएं

दौसा . ईस्ट कैनाल चम्बल परियोजना से रेहडिय़ा बांध को जोड़कर बांदीकुई एवं बसवा सहित क्षेत्र की पानी की समस्या का समाधान करने सहित पांच सूत्री मांगों को लेकर शनिवार को लोगों ने बांदीकुई से वाहनों से दौसा कूच किया। इसके बाद पंचायत समिति सदस्य दौलतराम मीना के नेतृत्व में सर्किट हाऊस से कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च कर सीएम के नाम जिला कलक्टर नरेशकुमार शर्मा को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई।

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में पहुंची महिलाओं ने लोकगीतों पर नृत्य करते हुए उनकी मांगें पूरी करने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि इस परियोजना में प्रदेश के 13 जिले शामिल किए हैं। इनमें दौसा जिला भी शामिल है, लेकिन पेयजल की गंभीर समस्या से जृूझ रहे बांदीकुई क्षेत्र वंचित रह गया है।


इससे लोगों को निराशा हाथ लगी है। ऐसे में इस परियोजना से रेहडिया बांध को जोड़कर गुढ़ाकटला, बांदीकुई एवं बसवा सहित अन्य क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति करने, वन अधिनियम के तहत पहाडी क्षेत्रों में रहने वाले स्थायी निवासियों को पट्टे जारी करने, खनन स्वीकृति के लिए 10 हजार वर्ग मीटर की सीमा को घटाकर 2 हजार वर्गमीटर कर सभी प्रकार की माइनर खनिजों की खनन स्वीकृति कर पट्टे जारी करने, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुढकटला में विज्ञान संकाय स्वीकृत करने, बांदीकुई महिला कॉलेज का सरकारीकरण करने एवं बांदीकुई विधानसभा क्षेत्र की सड़कों का पुन:निर्माण कराने की मांग की है।

इस दौरान पूर्व सरपंच बसवा रामकरण सैनी, राधाकिशन, गोपाल मीना, घनश्याम सैनी, कल्याणसहाय बैरवा, सुरजन मीना, दुलीचंद मीना, गिर्राजप्रसाद, संतोष, जयबाई, बंशीराम सैनी सहित कई मौजूद थे।

लोगों ने बताया कि यदि उनकी वाजिब मांगों पर शीघ्र उचित कार्रवाई नहीं की गई तो मजबूरी में आन्दोलन पर उतारू होना पड़ेगा। ऐसे में सीएम की 20 सितम्बर को प्रस्तावित यात्रा का भी विरोध करना पडेïग़ा। इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

काउंसलिंग कक्षा प्रारम्भ
दौसा. श्रीसंत सुंदरदास राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में इग्नू पाठ्यक्रमों की काउंसलिंग कक्षा प्रारम्भ हो गई है। प्राचार्य ने बताया कि असाइनमेंट 25 सितम्बर तक जमा कराने होंगे।


जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
महुवा. मोबाइल वैन द्वारा मतदाता केंद्र पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सह प्रभारी रोहिताश शर्मा ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचन अधिकारी योगेश डागुर के निर्देशन पर दो मोबाइल वैनों द्वारा ईवीएम वीवीपीएटी की कार्यप्रणाली की जानकारी आम मतदाताओं को दी जा रही है।