6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ग्रामीण प्रतिभाओं को निखरने का मौका मिलता है-विधायक

-क्रिकेट महाकुंभ का उद्घाटन
2 min read
Google source verification
Village talent gets chance to wrestle-MLA

ग्रामीण प्रतिभाओं को निखरने का मौका मिलता है-विधायक

बांदीकुई.

भाजयुमो के तत्वावधान मेंं विधानसभा स्तरीय पं.दीन दयाल उपाध्याय क्रिकेट महाकुंभ का उद्घाटन बुधवार को रेलवे गांधी ग्राउण्ड में विधायक डॉ. अलकासिंह ने फीता काटकर किया।

समारोह में विधायक ने कहा कि विधानसभा स्तरीय इस प्रतियोगिता से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को निखरने का मौका मिलता है। दूसरे मैच का उद्घाटन राजगढ विधायक गोलमा देवी मीना ने खिलाडिय़ों से परिचय लेकर किया। इससे पहले खिलाडिय़ों को खेल किट सामग्री भी वितरित की गई। नगर अध्यक्ष मनोज टोडवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 96 टीमों का पंजीयन हुआ है। समारोह में विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण शाहरा, जिला महामंत्री रामविलास गुर्जर, किसान मोर्चा तहसील अध्यक्ष जयसिंह मानोता, नगर महामंत्री रामसिंह तंवर, बसवा अध्यक्ष रामधन मीना, भाजयुमो देहात महामंत्री महिपालसिंह शेखावत भी मौजूद थे। मंच संचालन प्रो. जेपी गुर्जर ने किया।(नि.स.)

महिलाओं ने रखी समस्याएं
लालसोट. मण्डावरी कस्बे में एकल नारी शक्ति संगठन की बैठक बुधवार को ग्राम पंचायत मुख्यालय पर सरपंच रामबिलास मीना की अध्यक्षता में हुई। इसमें एकल महिलाओं ने पेंशन, रोजगार सहित अन्य समस्याएं रखी। उपाध्यक्ष मंशा देवी ने संगठन के महत्व व उद्देश्य के बारे में बताते हुए एकल नारी को संगठित होने का आह्वान किया। ग्राम प्रसार अधिकारी महेन्द्र सिंह, वार्ड पंच श्याम लाल, रीना शर्मा, मानकंवर, राज्य समन्वयक चन्द्रकला ने भी विचार व्यक्त किए। बैठक में 5 एकल महिला लीडर का चुनाव किया गया। इसमें शान्ति बाई, रईशा बानो, पुष्पा शर्मा, सन्तरा बाई व शास्ति बाई को चुना गया।(नि.सं.)

गायत्री यज्ञ 16 को
दौसा. जिला गायत्री परिवार ट्रस्ट की ओर से योग साधना केन्द्र सिविल लाइन पर 16 जून से नौ कुण्डीय गायत्री यज्ञ का आयोजन होगा। रमेशचंद लाटा ने बताया कि पर्यावरण्र संवर्धन एवं विश्व कल्याण की भावना से शनिवार को सुबह सात बजे नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ प्रारंभ होगा। पूर्णाहुति दस बजे होगी। इसके बाद अखण्ड रामचरित मानस पाठ प्रारंभ होंगे। रविवार को सहस्त्रघट का आयोजन होगा। कार्यक्रम में प्रशासनिक, न्यायिक अधिकारी व कर्मचारी सहित आमजन की भागीदारी रहेगी।

प्रतियोगिता का उद्घाटन
सिकंदरा.
ईंटका गांव में बुधवार को युवा क्लब द्वारा चार दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया। समाजसेवी मनोजकुमार सोनी ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर चर्तुभुज शर्मा, हरिमोहन शर्मा, उमाशंकर चतुर्वेदी, अशोक कुमार शर्मा, केशव शर्मा, जितेन्द्र जैमन, राधेश्याम चतुर्वेदी, गजानंद शर्मा आदि मौजूद थे।