6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गर्मी की आहट से पहले पेयजल को लेकर सड़क पर उतरे ग्रामीण

खाली बर्तनों को लहरा आंदोलन की दी चेतावनी

2 min read
Google source verification
गर्मी की आहट से पहले पेयजल को लेकर सड़क पर उतरे ग्रामीण

Villagers came out on the road to drink water before the heat of summer

दौसा. गर्मी की आहट के साथ ही पेयजल समस्या को लेकर ग्रामीण सड़को पर उतरने लगे हैं। शहर के साथ ग्रामीण इलाके भी इस समस्या से अछूते नजर नहीं आ रहे हैं। ग्राम पंचायत कीरतपुरा की बंजारा ढाणी में गहराते पेयजल समस्या को लेकर शनिवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने बडी़ संख्या में महिलाओं के साथ खाली बर्तनों को लहराते हुए विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने बताया कि ढाणी की आबादी सात सौ लोगों की हैं।

मुख्य व्यवसाय पशुपालन है, लेकिन पानी की समुचित सुविधा के अभाव में ग्रामीण हैंडपंप पर मजबूर हैं। गिरते भूजल स्तर के चलते ये हैंडपंप भी नकारा साबित हो गया हैं।
इसके चलते लोग जेब खर्च पर टैंकर मंगवाने को मजबूर हैं तो वही पेयजल संकट के चलते पशुपालको के माथे पर भी चिंता की लकीरें नजर आने लगी हैं। पशुपालकों का कहना है कि पेयजल संकट के चलते मवेशी बेचने को मजबूर हैं। साथ ही लोगों ने समस्या को लेकर कई बार अपना विरोध भी दर्ज करवा दिया, लेकिन जलदाय विभाग प्रशासन के जूं तक नहीं रेंगी।
महिलाओं का कहना है कि इसको लेकर जनप्रतिनिधियों सहित विभागीय अधिकारियों व उच्च अधिकारियों को भी कई बार अवगत करवाया गया लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई हैं। इसको लेकर ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही खाली बर्तनों को लहराते हुए आंदोलन की चेतावनी दे डाली। इस मौके पर जगनलाल, प्रभुदयाल, ओमप्रकाश, सुल्तान, जगदीश, अर्जुन, सूरज, रामखिलाड़ी, राधेश्याम, रंगलाल, अमरसिंह, कालूराम, रूपन्ता, चन्दो देवी, प्रेमदेवी, हरबती देवी, मनभरी देवी, सुगनादेवी, धापा देवी, मन्नीदेवी, राजन्ती देवी सहित सैकडो़ं ग्रामीण मौजूद रहे।

विद्यालय के टूटे ताले
डिडवाना कस्बे का है मामला
लालसोट. डिडवाना कस्बे राउमावि में शुक्रवार रात्रि को चोरों ने प्रधानाचार्य कक्ष व रसोई घर के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया, लेकिन विद्यालय आबादी क्षेत्र में होने के चलते चोर बड़ी घटना को अंजाम नहीं दे सके।
प्रधानाचार्य मदन पारीक ने लालसोट पुलिस को दी प्राथमिकी में बताया है कि चोरों ने विद्यालय में प्रवेश कर प्रधानाचार्य कक्ष व रसोई घर के ताले तोड़ दिए। चोर इस दौरान प्रधानाचार्य कक्ष में लगी गरिमा पेटिका को तोड़ कर विद्यालय के पीछे डाल गए। शनिवार सुबह जब विद्यालय का स्टाफ पहुंचा तो उन्हे घटना के बारे में पता चला। मामले की जानकारी मिलने पर पीटीए अध्यक्ष राकेश सामोत्या समेत कई ग्रामीण भी पहुंचे। लालसोट थाना पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। ग्रामीणों ने कस्बे में नियमित पुलिस गश्त की मांग की।