4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

बन्दरों का बढ़ता आतंक
2 min read
Google source verification
Villagers performed

ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

कुण्डल.

ग्राम पंचायत कुण्डल और सिण्डोली के ग्रामीण बन्दरों के आतंक से परेशान हैं। प्रतिदिन हो रहे नुकसान और लोगों को बार-बार घायल करने से त्रस्त ग्रामीणों का गुस्सा रविवार को फूट पड़ा। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत प्रशासन और वन विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया।
सिण्डोली निवासी रामबाबू पटवारी, हरिनारायण नायड्या, रामकिशोर शर्मा ने बताया कि बन्दर खाने-पीने की वस्तुओं से लेकर कपड़ों तक को भी नहीं छोड़ते हैं। धापा देवी, कान्ता देवी, पांची देवी, सुशीला देवी पांचाल, मन्जू देवी शर्मा ने बताया कि बन्दर रसोई में रखे फ्रिज तक से सामान ले जाते हैं। संतरा देवी, अनोखी देवी, आशा देवी, सत्यनारायण जांगिड़, जगदीश डीलर, रामस्वरूप लड्ढा आदि ने भी परेशानी बताई।

सत्संग आयोजित
दौसा. बलराम सत्संग मण्डल की ओर से श्याम मन्दिर पर सत्संग आयोजित हुआ। संत घनश्यामदास ने कहा कि गाय का दूध, गोबर एवं मूत्र सभी उपयोगी रहता है। ऐसे में घर में घर में गाय पालने से शुभता रहती है। इस दौरान श्रीराम जय राम जय जय राम का सामूहिक संकीर्तन किया गया। इससे समूचा वातावरण भक्तिमय हो गया। जगदीश आलूदा आदि मौजूद थे।
इसी प्रकार संत निरंकारी मण्डल की ओर से सत्संग आयोजित हुआ। ***** किरण ने कहा कि सतगुरु मनुष्य को ब्रह्मज्ञान से अवगत कराता है। ऐसे में गुरू को शरीर से नहीं ज्ञान से जोड़कर देखना चाहिए। इस दौरान कोमल गुरनानी, लक्ष्मी, इन्दिरा, शारदा, रतनसिंह, रवि, दामोदर, धनश्याम ने एक से बढ़कर भजनों की प्रस्तुति दी। राकेश, कैलाश, रणजीत, कल्याण गोठवाल, हरिनारायण मीना ने सतगुरू की महिमा का बखान किया। प्रवक्ता नेतराम जोनवाल ने बताया कि 15 जुलाई को भरतपुर संयोजक शेरसिंह प्रवचन करेंगे।

लालसोट. संत निरंकारी मण्डल के तत्वावधान में रविवार को सामुदायिक भवन तम्बाकुपाडा में हुए सत्संग में श्याम शर्मा ने कहा कि व्यक्ति को प्रतिदिन सत्संग करना चाहिए। सेवा एवं सुमरिन करने से मन प्रसन्न रहता है। उन्होंने कहा कि परमात्मा पर श्रद्धा के साथ अटल विश्वास रखना चाहिए। परमात्मा पर प्रेम करने वालों भक्तों का सारे कार्य स्वत: ही सफल होते हैं। (नि.सं.)

सतीश प्रदेश संयोजक बने
बसवा . राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव कुमार झा ने सतीश काटरवाड़ा को संगठन में प्रदेश संयोजक मनोनीत किया है।