4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्वयंसेवकों ने निकाला पथ संचलन

Volunteers of RSS in the Path movement
2 min read
Google source verification
स्वयंसेवकों ने निकाला पथ संचलन

स्वयंसेवकों ने निकाला पथ संचलन

दौसा. विजयदशमी के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से रविवार शाम को पथ संचलन निकाला गया। विभिन्न वाद्य यंत्रों की धुनों के बीच पथ संचलन में स्वयंसेवकएवीएम से रवाना होकर लालसोट रोड, खादी भण्डार रोड, संत सुन्दरदास मार्ग, मानंगज, मण्डी रोड होते हुए सोमनाथ की ओर गए। स्वयंसेवकों के कदम से कदम मिलाते हुए कतारबद्ध एवं अनुशासित संचलन को देखकर लोगों ने प्रशंसा की। जगह-जगह स्वागत किया गया। गांधी तिराहे पर भाजपा महिला मोर्चा की उर्मिला जोशी समेत अन्य कार्यकर्ता व आगरा रोड पर भाजयुमो ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। (ग्रामीण)

Volunteers of RSS in the Path movement

बांदीकुई. राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से विजयादशमी महोत्सव पर रविवार को पथ संचलन निकाला गया। पथ संचलन बालिका आदर्श विद्या मंदिर से शुरू हुआ। जो कि राजकीय बालिका विद्यालय के पास से पुरानी अनाज मंडी , हाई स्कूल रोड, वाटर वक्र्स कॉलोनी, पुलिस थाने के आगे होते हुए सिकन्दरा रोड एवं बस स्टैण्ड होते हुए आगरा फाटक के पास से वापस बालिका आदर्श विद्या मंदिर पहुंचा।

पथ संचलन के साथ पुलिस के जवान चलकर यातायात व्यवस्था बनाने में जुटे दिखाई दिए। पथ संचलन में घोष के साथ स्वयं सेवक कदम से कदम मिला कर चल रहे थे। संघ पदाधिकारी डॉ. सोहनलाल, वैद्य बलवीरसिंह, एडवोकेट नवीन गुर्जर, गोपाल गोयल, मोहनलाल सैनी, श्याम सुन्दर खण्डेलवाल, प्रभुदयाल गुप्ता, महेशचंद , प्रमोद व्यास, गंगालहरी विजय, विष्णु शर्मा, दिनेश पंचोली एवं महेश तांबी मौजूद थे।


जगह-जगह पुष्पवर्षा


संघ की ओर से निकाले गए पथ संचलन में खण्डेलवाल महिला मण्डल अध्यक्ष कलावती गुप्ता, रूबी गुप्ता, रतन देवी, रानी झालानी, मधु, सपना एवं प्रेम देवी ने पुष्पवर्षा करके स्वागत किया। वहीं शहर के विभिन्न स्थानों पर व्यापारियों द्वारा पुष्प वर्षा की गई। चन्द्रकान्ता विद्यालय के ओमप्रकाश शर्मा सहित शिक्षको ने स्वागत किया। (नि.सं.)


लालसोट. रामगढ़ पचवारा व मंडावरी कस्बे में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंं सेवक के तत्वावधान पथ संचलन निकाले गए। मंडावरी कस्बे में पथ संचलन आदर्श विद्या मंदिर से शुरू होकर क'ची सड़क, ब्रह्माणी माता मंदिर, मस्जिद मोहल्ला, सेवा बस्ती, मुख्य बाजार एवं मूर्ति मोहल्ला होते हुए वापस आदर्श विद्या मंदिर पहुंचा। पथ संचलन का जगह जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया।

पथ संचलन के समापन के मौके पर सवाई माधोपुर के विभाग प्रचारक पवनकुमार ने बौद्धिक दिया। इसी तरह रामगढ़ पचवारा कस्बे मेंं भी पथ संचलन निकाला गया। पथ संचलन कस्बे के द्वारका लोन से शुरू होकर सभी प्रमुख मार्गो से गुजरा। बाद में कमलेश गौतम ने बौद्धिक दिया। इस दौरान पुलिस जाप्ता भी मौजूद रहा। (नि.प्र.)

Volunteers of RSS in the Path movement