4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मतदाताओं को बनाएंगे ईवीएम फ्रेण्डली-जिला कलक्टर

www.patrika.com/rajasthan-news  
2 min read
Google source verification
dausa collector

मतदाताओं को बनाएंगे ईवीएम फ्रेण्डली-जिला कलक्टर

दौसा. जिला कलक्टर नरेशकुमार शर्मा ने कहा कि जिले में प्राप्त ईवीएम मशीनों की कम्पनी के इंजीनियरों द्वारा जांच की जा रही है। इसमें अधिकांश मशीनें ठीक पाई गई हैं। कलक्टे्रट सभागार में जिला कलक्टर ने पत्रकारों को बताया कि ईवीएम मशीनों की कार्य प्रणाली एवं जांच के लिए कम्पनी से इंजीनियर बुलाकर जांच कराई जा रही है।

जिले में प्राप्त मशीनों की संख्या में 15&6 कन्ट्रोल यूनिट व 1844 बैलट यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच में 152& कन्ट्रोल यूनिट व 18&9 बैलेट यूनिट सही पाई गई हैं। मात्र 1& कन्ट्रोल यूनिट व 5 बैलट यूनिट ही खराब पाई गई। इस बारे में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत करवा दिया गया हैं।

उन्होंने कहा कि जिले में आम मतदाता में चेतना जागृत करने के लिए ईवीएम मशीनों के उपयोग करने का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा कर मतदाताओं को ईवीएम फे्रण्डली मनाया जाएगा। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट, एडीएम राजवीर सिंह चौधरी, भाजपा पदाधिकारी राजेन्द्र शर्मा व कांग्रेस प्रवक्ता घनश्याम शर्मा सहित इंजीनियर व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

अवैध खनन रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई करें


दौसा. जिला कलक्टर नरेशकुमार शर्मा ने खनिज विभाग के सहायक अभियन्ता को निर्देश दिए कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध पत्थर, रोड़ी व बजरी का खनन करने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करें। इसके लिए खनन, पुलिस व परिवहन विभाग की संयुक्त टीम का गठन किया गया है।


बैठक में पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट ने कहा कि जिले में अवैध वाहन संचालक, अवैध बजरी व पत्थर खनन, चोरी आदि के प्रकरणों सुधार के प्रयास किए गए हैं तथा पुलिस सक्रिय रहकर कार्य कर रही है। इसे आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर राजवीर सिंह चौधरी, डीएफओ रामानन्द भाकर, एसई जलदाय आरएन मीना, विद्युत निगम एनएस गौरसिया, एमजेएसए के. एल. मीना व पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. मलखान मीना सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।


ई-मित्रों का करें नियमित निरीक्षण


जिला कलक्टर ने कहा कि आए दिन शिकायत आ रही है कि जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित ई-मित्रों संचालक श्रमिकों, किसानों व ग्रामीणों का शोषण कर रहे हैं। सरकारी योजनाओं के लाभान्वित करवाने के नाम पर लूट की जा रही हैं। ऐसे में सूचना एवं प्रोद्यौगिकी विभाग के अधिकारी नियमित रूप से क्षेत्र में भ्रमण कर ई-मित्रों के निरीक्षण करें।