
मेेरा वोट-मेेरा अधिकार: मतदान जागरुकता की अलख जगाई, दिलाया संकल्प
बांदीकुई. राजस्थान पत्रिका की ओर से महिला महाविद्यालय में मेेरा वोट-मेेरा अधिकार कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें छात्राओं नेे बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। छात्राओं ने मतदान करने की शपथ ली, वहीं आस-पास रहने वालों लोगों को मतदान का महत्व बताकर वोट डालने का संकल्प दिलाया। प्राचार्य डॉ.एनके सेठी नेे कहा कि लोकतंत्र के निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति की सहभागीदारी होनी चाहिए। प्रो. ज्ञानेशा शर्मा, डॉ.लोकश शार्मा, संजय शर्मा, डॉ.रमेश सैनी, टीकमचंद, पूर्णिमा भार्गव एवं राजश्री तिवारी ने भी मतदान का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि पत्रिका की ओर से चलाया जा रहा यह अभियान सराहनीय है।
दौसा. जिले में मतदान जागरूकता के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। जिला रीप टीम के कला जथा कलाकारों द्वारा जिला एवं सत्र न्यायालय के परिसर में विधिक चेतना सप्ताह के समापन अवसर पर बाल विवाह की रोकथाम एवं मतदान जागरूकता पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रादेशिक परिवहन अधिकारी दौसा द्वारा आयोजित सड़क सुरक्षा दिवस के परिप्रेक्ष्य में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में भी मतदान जागरूकता के कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
नेहरू उद्यान से आरटीओ ऑफिस तक संचालित रथ में यातायात सुरक्षा तथा मतदान जागरूकता के संदेश दिए। रैली में आए ई-रिक्शाओं पर मतदान जागरूकता के स्टीकर लगाए। स्वीप कोर्डिनेटर महेश आचार्य ने बताया कि यातायात विभाग के सभा भवन में नुक्कड़ नाटक के जरिए यातायात के नियमों की जानकारी एवं वीवीपैट मशीन की कार्यप्रणाली के बारे में भी बताया।
दुब्बी. कस्बे के भोजपुरा टोल प्लाजा पर जेएमटीपीएल व मार्कोलाइन के कर्मचारियों ने रविवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता रैली निकाली। कम्पनी के जीएम वसुन्धराराव व टोल मैनेजर मुकेश शर्मा ने हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया। कार्यक्रम के दौरान वाहनों को रोककर चालकों को सीट बैल्ट लगाना, शराब पीकर वाहन नहीं चलाने की जानकारी दी। दुपहिया वाहन चालकों को हमेशा हेलमेट पहनने की नसीहत दी। इस दौरान नीरज चौधरी, पेट्रोलिग मैनेजर राजेन्द्र यादव, अनिल, मानसिंह, महेन्द्र सहित अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे।
महुवा. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दौसा व ताल्लुका विधिक सेवा समिति महुवा के निर्देशन पर विधिक सेवा सप्ताह के अन्तर्गत शनिवार को ग्राम पंचायत शहदपुर व औडमीणा में विधिक जागरूकता शिविर लगाया गया। जिसमें वोलिन्टियर अवधबिहारी शर्मा व हेमेन्द्र शर्मा ने लोगों को पर्यावरण सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा,पेंशन योजना एवं बालविवाह के बारे में जानकारी देकर 7 दिसंबर को मतदान करने का सकल्प दिलाया। इस दौरान सरपंच सुनीता मीणा, हरदयाल मीणा सहित बडी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। इस दौरान विद्यार्थियों को मतदान का महत्व भी बताया गया।
Published on:
19 Nov 2018 09:27 am
