4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मशीनों की खराबी ने कराया इंतजार, कतारों में खड़े रहे मतदाता

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
evm problem

मशीनों की खराबी ने कराया इंतजार, कतारों में खड़े रहे मतदाता

सिकंदरा. क्षेत्र में मतदान को लेकर मतदाताओं में जोश दिखाई दिा। वहीं पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा। सुबह आठ बजे निहालपुरा के बूथ न. 146 में ईवीएम नहीं चलने मतदान 25 मिनट देरी से शुरू हुआ। नौ बजे फिर से इसी बूथ पर वीवी पैट मशीन खराब हो गई। इससे 20 मिनट मतदान बंद रहा। मतदाताओं को कतार में लगकर इंतजार करना पड़ा।

मानपुर के बूथ संख्या 216 पर मशीन खराब होने से आधा घंटे मतदान बंद रहा। रामगढ़ गांव में बूथ संख्या 150 पर मशीन खराब होने से एक घंटे मतदान बंद रहा। अन्य गांवों में भी ईवीएम खराब होने से अधिकारियों में हड़कंप मचा रहा। बासड़ा गांव के बूथ के बाहर कुछ ग्रामीण आपस में झगड़ पड़़े। बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को खदेड़ दिया।


भाण्डारेज. कस्बे सहित आस-पास के गांवों में मतदान शांतिपूर्ण हुआ। ग्राम भाण्डारेज के बूथ संख्या 29 में करीब 25 मिनट बाद मतदान शुरू हुआ।इसके चलते मतदाताओं की लम्बी कतार लग गई। ग्राम मुड़कस्या की ईवीएम खराब हो जाने के कारण मतदान बाधित हुआ। विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक मतदाता भाण्डारेज में होने के कारण बूथों पर दिनभर ही लम्बी कतार रही।

इसी प्रकार ग्राम गोठड़ा, आमटेड़ा, सराय, वीरासणा, नांगलचापा, गढ़, राणोली, मोहचिंगपुरा, लांका, सहित अन्य जगह शांतिपूर्ण मतदान हुआ। पहली बार मतदान के बाद उनके चेहरे पर खुशी देखी गई।

गड़बड़ी की शिकायत पर पहुंचे अधिकारी


मेहंदीपुर बालाजी. क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ। मतदान शुरू होने के दौरान प्रक्रिया की धीमी गति के चलते लम्बी कतारें लग गई। दोपहर को कई केन्द्रों पर मामूली भीड़ रही तो शाम होते ही पुन: लम्बी कतार देखने को मिली। कई केेन्द्रों पर गड़बड़ी की शिकायत के बाद अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।

मतदान को लेकर युवा व महिलाओं में उत्साह देखने को मिला। बुजुर्ग लोगों ने भी केन्द्रों पर पहुंचकर मतदान किया। मानपुर पुलिस उपाधीक्षक आरके मीणा, मानपुर थाना प्रभारी सुरेन्द्र कुमार व बालाजी थाना प्रभारी भगवानसिंह ने केन्द्रों का दौरा कर वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।