5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वार्ड दस ने तीन को हरा खिताब पर जमाया कब्जा

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
bandikui cricket

वार्ड दस ने तीन को हरा खिताब पर जमाया कब्जा

बांदीकुई. नगरपालिका की ओर से रेलवे गांधी ग्राउण्ड में चल रहे तृतीय क्रिकेट महोत्सव के तहत शनिवार को हुए फाइनल मुकाबले में वार्ड 10 की टीम ने खिताब पर कब्जा जमाया। जबकि वार्ड 3 उप विजेता रही। वार्ड 10 ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्र रक्षण का फैसला लिया। वार्ड 3 की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर कुल 102 रन बनाए। इसमें विजय ने 19 व मानसिंह ने 17 रनों का सहयोग दिया। जबकि 29 अतिरिक्त रन दिए गए। जवाब में खेली वार्ड 10 की टीम ने 2 विकेट खोकर 17 ओवर में लक्ष्य हासिल कर 8 विकेट से मैच जीत कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

इसमें कप्तान मनीष चौधरी ने 51 व यश ने 23 रनों का सहयोग दिया। मैन ऑफ दी मैच मनीष चौधरी एवं मैन ऑफ दी सीरीज राजेश पोषवाल रहे। फाइनल मुकाबले को देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी। मैच में एम्पायर की भूमिका नवाब अहमद एवं शिवशंकर शर्मा व स्कोरर राजकुमार सोनी, सुनील शर्मा व गोपाल गुरु ने निभाई।


मुख्य अतिथि विधायक गजराज खटाना ने कहा कि खेलों से शारीरिक एवं मानसिक विकास होने के साथ ही स्मरण शक्ति भी बढ़ती है। प्रतियोगिता में सहयोग करने वाले पालिकाकर्मी, शारीरिक शिक्षक एवं अन्य संगठनों के पदाधिकारियों को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। नगरपालिका चेयरमैन लक्ष्मी जायसवाल ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बांदीकुई खेल नगरी की यादें ताजा हो जाती है।

विशिष्ट अतिथि के रूप में पालिका उपाध्यक्ष मनोज पटेल, रतनसिंह गुर्जर, दिनेश जांगिड़, मुकेश माल, बनवारीलाल बैरवा, रामकरण बैरवा, महेश यादव, अधिशासी अधिकारी शुभम गुप्ता, तेजसिंह सिहर्रा, जयसिंह बैरवा, जिला उपाध्यक्ष पं.अम्बिकेश्वर शर्मा, नगर अध्यक्ष अशोक काठ, मुकेश तिवाड़ी, राजेन्द्र चौधरी, रामकरण माल राकेश डोई, जीआर लांगड़ी, गौतम सेठी भी मौजूद थे। संचालन पार्षद गिर्राज सैनी ने किया। (निसं.)

वारंटी गिरफ्तार


लवाण. पुलिस ने 17 साल से फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी सीमा शर्मा ने बताया कि मूलचंद बैरवा निवासी बूटोली बनियाना लोगों को फर्जी चेक देकर ठगी करता था। पुलिस ने अवैध रूप से देशी शराब बेचते मोहिनी देवी निवासी लवाण को गिरफ्तार कर 75 लीटर हथकढ़ शराब जब्त की।