5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वार्डन निलम्बित, प्रशासन ने गठित की जांच कमेटी

दो छात्रों की मौत का मामला
2 min read
Google source verification
Warden suspended, administration constituted inquiry committee

वार्डन निलम्बित, प्रशासन ने गठित की जांच कमेटी

लालसोट. उपखण्ड के बगड़ी गांव स्थित राजकीय भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालय के दो छात्रों की पानी से भरे कुण्ड में डूबने से हुई मौत के बाद गुरुवार को पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द किए। वहीं छात्रावास के वार्डन को निलम्बित कर दिया गया है।
इस मामले को लेकर मृतक छात्रों मोनू प्रजापत निवासी हिण्डौन के पिता सत्यनारायण प्रजापत व मोनू जेतवाल निवासी कुडगांव के पिता महेश जेतवाल ने मण्डावरी थाने में परिवाद देकर स्कूल प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए घटना की जांच कराने की मांग की। पुलिस थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि मामले को मर्ग में दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इधर, उपखण्ड प्रशासन की ओर से भी तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उपखण्ड अधिकारी सुनील आर्य ने बताया कि कमेटी में तहसीलदार, संयुक्त निदेशक समाज कल्याण अधिकारी व अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी को शामिल किया है। कमेटी सात दिवस में रिपोर्ट पेश करेगी। वहीं समाज कल्याण विभाग के राजस्थान रेजिडेंसल सोसायटी के उपनिदेशक सुभाष चन्द शर्मा ने बगड़ी आवासीय विद्यालय पहुंचकर मामले की जांच की। घटना के दौरान विद्यालय वार्डन की गैर मौजूदगी को गम्भीर लापरवाही माना। उपखण्ड अधिकारी ने बताया कि विद्यालय के छात्रावास वार्डन बलराज मीना को निलम्बित किया गया है।
इससे पूर्व घटना की जानकारी मिलने पर मृतकों के परिजन बुधवार देर रात मण्डावरी अस्पताल पहुंचे। जहां बालकों के शव देखकर बिलख पड़े। गुरुवार सुबह परिजनों ने बगड़ी पहुंचकर घटना की जानकारी विद्यालय के छात्रों से ली तथा घटना स्थल पर भी गए। इसी विद्यालय में पढऩे वाले मोनू जेतवाल के छोटे भाई राजा को परिजन अपने साथ ले गए। (नि.सं.)


दो महिलाओं को स्क्रब टायफस
दौसा. जिले में स्क्रब टायफस बीमारी भी पांव पसारने लग गई है। दौसा ब्लॉक के हापावास व छारेड़ा गांव में दो महिला मरीजों को स्क्रब टायफस की पुष्टि हुई है।
जिला अस्पताल के चिकित्सक प्रमुख विशेषज्ञ (मेडिसीन) डॉ. आर. के. मीना ने बताया कि अलग- अलग दिन आई दो महिला मरीजों को बुखार, खांसी व श्वास लेने में दिक्कत आ रही थी। इस पर मरीज छारेड़ा निवासी नौरती देवी (22) व हापावास निवासी मंजूदेवी (23) की जांच कराई तो उनको स्क्रबटायफस की पुष्टी हुई। उन्होंने बताया कि यह बीमारी माइट बैक्टिरिया से फैलती है। समय पर इलाज नहीं कराए तो परिवार के दूसरे सदस्यों को भी बीमारी होने की आशंका रहती है। उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में उन्होंने ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. नरेन्द्र कुमार को भी बता दिया है।